साइकिल को धक्का मार दीवार से टकरायी बस, चालक घायल

Updated:
विज्ञापन

घटना पंचशायर थानाक्षेत्र में स्थित सुकुमार राय उद्यान के निकट गुरुवार दोपहर दो बजे के करीब की है

विज्ञापन

कोलकाता.

साइकिल से टकराकर एक स्कूल बस सड़क किनारे दीवार से टकरा गयी, जिसमें साइकिल चालक घायल हो गया. उसका नाम राणा राउत (28) बताया गया है. घटना पंचशायर थानाक्षेत्र में स्थित सुकुमार राय उद्यान के निकट गुरुवार दोपहर दो बजे के करीब की है. खबर पाकर पंचशायर थाने की पुलिस वहां पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर उसके चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया.

पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि तेज रफ्तार स्कूल बस अचानक नियंत्रण खोकर एक साइकिल से टकराने के बाद दीवार से जा भिड़ी. उस समय बस में केयर टेकर के अलावा दो बच्चे भी थे. दुर्घटना में किसी को चोट नहीं लगी. इसके बाद बस से तीनों को सुरक्षित बाहर निकालकर दोनों बच्चों को केयर टेकर ने उनके घर पहुंचा दिया. दुर्घटना में बस को काफी क्षति पहुंची है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola