ePaper

पीली टैक्सियों को बचाने के लिए टैक्सी चालकों का धरना आज

Updated at : 09 Jan 2025 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
पीली टैक्सियों को बचाने के लिए टैक्सी चालकों का धरना आज

धरना धर्मतला स्थित लेनिन की प्रतिमा के समीप दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा.

विज्ञापन

कोलकाता. अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पश्चिम बंगाल टैक्सी संचालन समन्वय समिति द्वारा गुरुवार को धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. पश्चिम बंगाल टैक्सी संचालन समन्वय समिति के संयोजक नवल किशोर श्रीवास्तव ने कहा कि पीली टैक्सी पश्चिम बंगाल की विरासत है. अपनी विरासत को बचाने के लिए गुरुवार को टैक्सी चालक व मालिक रास्ते पर उतरेंगे. धरना धर्मतला स्थित लेनिन की प्रतिमा के समीप दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा. श्री श्रीवास्तव ने बताया कि पीली टैक्सी चालकों के हितों के लिए मंगलवार को हमारे संगठन ने परिवहन मंत्री से भी मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया था. हमने अपनी मांगों से मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर अवगत कराया है. उन्होंने वाहन निरस्तीकरण की अवधि 15 वर्ष से बढ़ाकर 20 वर्ष करने की मांग की. परिवहन संगठनों की मांग है कि नयी गाड़ी को पुराने परमिट पर उतारने की अनुमति दी जाये. इसका रंग पीला होना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola