Suvendu Adhikari : कोलकाता में अशांति की घटना पर शुभेंदु अधिकारी ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर उठाये सवाल

Published by : Shinki Singh Updated At : 02 Nov 2024 6:27 PM

विज्ञापन

Suvendu Adhikari : शुभेंदु अधिकारी ने कहा, बंगाल में आम और निर्दोष भारतीयों के हित में तुरंत सीएपीएफ की तैनाती का अनुरोध, जो बार-बार पश्चिम बंगाल में कट्टरपंथियों के हमले का शिकार हो रहे हैं.

विज्ञापन

Suvendu Adhikari : पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक वीडियो शेयर करते हुए काली पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान राजा बाजार इलाके में अशांति फैलने का आरोप लगाया है. शुभेंदु अधिकारी ने हिंदुओं को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहने पर पुलिस पर निशाना साधा है. शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना का वीडियो शेयर करते हुए पुलिस पर नींद में रहने का आरोप लगाया, साथ ही बंगाल में कट्टरपंथियों के हमले का सामना कर रहे लोगों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की.

बंगाल में तुष्टीकरण की राजनीति चरम पर

शुभेंदु अधिकारी ने एक्स पर लिखा, ”तुष्टीकरण की राजनीति चरम पर है. कोलकाता के राजाबाजार में मां काली के विसर्जन जुलूस पर हमला किया गया. नारकेलडांगा पुलिस कार्रवाई करने और भक्तों की सुरक्षा करने में विफल रही.” श्री अधिकारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कोलकाता पुलिस आयुक्त पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि पुलिस अपने कर्तव्यों का सही प्रकार से पालन नहीं कर रही है. बंगाल में आम और निर्दोष भारतीयों के हित में तुरंत सीएपीएफ की तैनाती का अनुरोध, जो बार-बार पश्चिम बंगाल में कट्टरपंथियों के हमले का शिकार हो रहे हैं.

Also Read : Kolkata Crime News : एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 8 करोड़ का ड्रग्स जब्त, झारखंड से असम ले जा रहे थे तस्कर

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola