चुनाव से पूर्व छात्रों में 12.5 लाख साइकिल बांटेगी राज्य सरकार
Published by : AKHILESH KUMAR SINGH Updated At : 18 Feb 2026 1:41 AM
विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही राज्य सरकार फिर से छात्रों को साइकिल देने जा रही है.
संवाददाता, कोलकाता
विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही राज्य सरकार फिर से छात्रों को साइकिल देने जा रही है. सबुज साथी योजना के तहत साइकिल बांटने का काम फरवरी के तीसरे सप्ताह में शुरू हो जायेगा. सबुज साथी योजना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल पर 2015-16 में शुरू किया गया था. पहले साल कक्षा नौ से 12वीं तक के करीब 40 लाख छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान की गयी थी. बाद में नीति में परिवर्तन किया गया. कक्षा नौवीं में प्रवेश करने पर यह सुविधा मिलने लगी. करीब नौ हजार स्कूल इस योजना में शामिल हैं. पिछले साल राज्य में 12 लाख 34 हजार छात्रों को साइकिल दी गयी थी. नबान्न की ओर से बताया गया है कि 2026 में यह संख्या बढ़कर 12 लाख 47 हजार हो जायेगी. यानी, इस साल योजना के तहत करीब 12.5 लाख छात्रों को साइकिल प्रदान की जायेगी. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक एक करोड़ 38 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिल चुका है. बता दें कि निर्वाचन आयोग मार्च के पहले सप्ताह में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर सकता है. उससे पहले ही सरकार अपनी योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाना चाह रही है. हालांकि विपक्ष सरकार की इस घोषणा को चुनावी स्टंट बता रहा है. वहीं, सरकार का दावा है कि इस योजना का मुख्य लक्ष्य छात्रों को स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित करना और ड्रॉपआउट की संख्या को कम करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










