48 घंटे में छह डकैत दबोचे गये, गहने भी हुए बरामद

Updated:
विज्ञापन
48 घंटे में छह डकैत दबोचे गये, गहने भी हुए बरामद

एक्शन. संदेशखाली थाने की पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

विज्ञापन

सशस्त्र बदमाशों ने घर में घुसकर हथियार की नोक पर की थी डकैती बशीरहाट. संदेशखाली थाने की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए डकैती के एक मामले में 48 घंटे के अंदर ही डकैत गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से डकैती किये गये सोने व चांदी के गहने भी बरामद कर लिये गये. गिरफ्तार लोगों में नीतीश मंडल, पंकज राय, कमलेश मिस्त्री, संजय मंडल, बापी पाइक और शुभंकर पाइक शामिल हैं. मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर मिनाखां के एसडीपीओ कौशिक बसाक ने बताया कि संदेशखाली थाना क्षेत्र के मणिपुर के जय गोपालपुर इलाका निवासी शंभुनाथ मंडल काम के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं. शनिवार की रात उनके घर पर सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोला. घर में उनकी पत्नी और वृद्ध माता-पिता थे. सशस्त्र बदमाशों का एक दल उनके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा और हथियार की नोक पर घर की महिलाओं के साथ मारपीट की और घर में रखे सोने-चांदी के सारे गहने ले लिये. हमले में एक महिला को गंभीर चोटें आयी हैं. महिला की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे. संदेशखाली थाने की पुलिस को सूचना दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. सोमवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. दो को संदेशखाली के कोराकाटी इलाके से और बाकी दो को दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर और सोनारपुर से दबोचा गया. इन दोनों से पूछताछ के बाद सोमवार देर रात और दो आरोपी, बापी पाइक और शुभंकर पाइक को गिरफ्तार किया गया. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार सभी आरोपियों ने पूछताछ में अपना गुनाह स्वीकार किया है. पूछताछ कर पुलिस ने उनके पास से डकैती के सारे गहने बरामद कर लिये. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola