ePaper

गायिका मोनाली ठाकुर कूचबिहार में पड़ीं बीमार

Updated at : 24 Jan 2025 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
गायिका मोनाली ठाकुर कूचबिहार में पड़ीं बीमार

लोकप्रिय बॉलीवुड गायिका मोनाली ठाकुर 21 जनवरी को कूचबिहार जिले में ‘दिनहाटा महोत्सव’ के दौरान प्रस्तुति देते समय बीमार पड़ गयीं

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान अस्वस्थता महसूस की, अब मुंबई में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं

एजेंसियां, कोलकाता

लोकप्रिय बॉलीवुड गायिका मोनाली ठाकुर 21 जनवरी को कूचबिहार जिले में ‘दिनहाटा महोत्सव’ के दौरान प्रस्तुति देते समय बीमार पड़ गयीं, लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है और वह मुंबई में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं. उनके करीबी सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने स्पष्ट किया कि मोनाली को अपनी प्रस्तुति के दौरान सांस लेने में कठिनाई महसूस हुई, जिसके कारण उन्हें गाना बंद करना पड़ा था लेकिन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी. उन्होंने अपनी प्रस्तुति बीच में ही रोकने से पहले दर्शकों से माफी मांगते हुए कहा: मैं अभी अच्छा महसूस नहीं कर रही हूं. लेकिन जैसा कि मैंने आयोजकों से वादा किया था, मैं आयी और जितना हो सका उतने समय तक मैंने प्रस्तुति दी. आप सभी बहुत सहयोगी और ऊर्जावान रहे हैं. मुझे खेद है.

सूत्र के मुताबिक, मोनाली को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्हें भर्ती नहीं किया गया और 22 जनवरी को वह मुंबई लौट आयीं. अब वह ‘बिल्कुल ठीक’हैं. मोनाली ने एक बयान में कहा: मैं दिल से आपके प्यार और चिंता की सराहना करती हूं, लेकिन मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि मुझे सांस लेने में कोई समस्या नहीं है और मुझे किसी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है.

उन्होंने गुरुवार शाम को जारी बयान में कहा: मैं हाल ही में अस्वस्थ महसूस कर रही थी, क्योंकि मुझे वायरल संक्रमण/फ्लू से उबरने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला था, जिससे यह फिर से उभर आया और मुझे साइनस और माइग्रेन की थोड़ी गंभीर परेशानी और हवाई जहाज में यात्रा के दौरान दर्द होने लगा. बस, यही कारण है. मोनाली ने कहा: मैं अब मुंबई वापस आ गयी हूं, इलाज करा रही हूं, आराम कर रही हूं और स्वस्थ हो रही हूं. मैं कुछ ही समय में पूरी तरह ठीक हो जाऊंगी. इससे पहले 31 मई, 2022 को कोलकाता में लाइव प्रस्तुति के बाद गायक केके की दुखद मौत हो गयी थी. केके ने शो के बाद बेचैनी की शिकायत की थी और अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola