मगरा में नाबालिग का यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

हुगली नाबालिगा के साथ यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद मगरा थाने की पुलिस ने फरार आरोपी को कुछ ही घंटों में धर दबोचा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हुगली

नाबालिगा के साथ यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद मगरा थाने की पुलिस ने फरार आरोपी को कुछ ही घंटों में धर दबोचा. घटना शनिवार की शाम को हुई. रात में शिकायत दर्ज होते ही पुलिस सक्रिय हो गयी. फरार आरोपी सुरजीत रुईदास को तलांडू इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया.

इस घटना पर बालागढ़ के विधायक मनोरंजन व्यापारी से कहा कि घटना दुखद है. आरोपी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए. अपराधी की पहले पिटायी करनी चाहिए फिर पुलिस के हवाले कर देना चाहिए. इसके लिए अंजाम जो भी हो. उधर, इस घटना के विरोध में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से तलांडू इलाके में पथावरोध किया गया. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पथावरोध हटा लिया गया.

वहीं, हुगली ग्रामीण पुलिस के डीएसपी क्राइम अभिजीत सिन्हा महापात्र ने कहा कि नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी सुरजीत रुईदास को गिरफ्तार कर लिया गया. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है.

उधर, आरोपी के माता-पिता का दावा है कि पीड़िता के पिता के साथ उनका बेटा शराब पीता है. यही कारण है कि उसके घर उसका आना-जाना है. शनिवार को भी दोनों ने एक साथ शराब पी थी. शराब के नशे में उसने घटना का अंजाम दिया होगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola