राज्यकर्मियों के बकाया डीए पर आज आयेगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला

Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के बकाया महंगाई भत्ता (डीए) मामले पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आयेगा.

विज्ञापन

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के बकाया महंगाई भत्ता (डीए) मामले पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आयेगा. इसकी सुनवाई लगभग पांच महीने पहले ही पूरी हो चुकी है. न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति पीके मिश्रा की पीठ ने आठ सितंबर को सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. उसी दिन अदालत ने निर्देश दिया था कि सभी पक्ष शीघ्र अपने-अपने काउंटर हलफनामे दाखिल करें. सबी संबंधित पक्षों ने आवश्यक हलफनामे और दस्तावेज जमा कर दिये हैं. राज्य सरकार के कर्मचारियों को लंबे समय से शीर्ष अदालत के फैसले का इंतजार था. सुप्रीम कोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, शीर्ष अदालत गुरुवार को 11 नंबर कोर्ट में सुबह 10.30 बजे अपना फैसला सुनायेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola