शताब्दी रॉय ने भी छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, कहा- दीदी अब बहुत बदल चुकी हैं

Updated:
विज्ञापन

शताब्दी रॉय.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Satabdi Roy Joins Rebel Camp TMC: टीएमसी की वरिष्ठ लोकसभा सांसद शताब्दी रॉय भी बागी खेमे में शामिल हो गयीं हैं. उन्होंने ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोलते हुए दिल्ली में अपने घर पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और बागी सांसदों के साथ बड़ी रणनीतिक बैठक की.

विज्ञापन

Satabdi Roy Joins Rebel Camp TMC: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के ऐतिहासिक हार के बाद पार्टी का विद्रोह पूरी तरह बेकाबू हो चुका है. दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को 20 सांसदों के हस्ताक्षर वाला लेटर सौंपे जाने के बाद अब ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है. बंगाल सिनेमा की बेहद हसीन अदाकारा और बीरभूम से लगातार 4 बार की लोकसभा सांसद शताब्दी रॉय (Satabdi Roy) ने आधिकारिक तौर पर पाला बदल लिया. उन्होंने भी काकोली घोष दस्तीदार खेमे का दामन थाम लिया है.

विज्ञापन

शताब्दी का घर बना बागी सांसदों का ‘वॉर रूम’

शताब्दी रॉय ने न केवल बागियों का कैंप ज्वाइन कर लिया है, बल्कि मीडिया से बातचीत में कहा कि ममता बनर्जी अब बहुत बदल चुकी हैं. इस बीच, दिल्ली में शताब्दी रॉय के सरकारी आवास को बागी सांसदों और भाजपा के शीर्ष रणनीतिकारों ने अपना नया ‘गुप्त वॉर-रूम’ बना लिया है. यहीं सोमवार शाम को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में ममता बनर्जी की पार्टी को नेश्तनाबूद करने की अंतिम स्क्रिप्ट लिखी गयी.

दीदी अब घिर चुकी हैं, हमारी आवाज दबायी गयी : शताब्दी

शताब्दी रॉय ने बागी खेमे में शामिल होने के अपने इस बड़े फैसले के पीछे की कड़वी सच्चाई को खुद ही उजागर कर दिया है. शताब्दी ने कहा- ममता दीदी के साथ मेरा सालों पुराना बेहद मजबूत और भावनात्मक रिश्ता रहा है. लेकिन मुझे भारी मन से कहना पड़ रहा है कि दीदी अब बहुत ज्यादा बदल चुकी हैं. पार्टी के भीतर अब निर्वाचित प्रतिनिधियों की आवाज को पूरी तरह दबाया जा रहा था.

इसे भी पढ़ें : ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में फूट-फूटकर रोने लगीं ममता बनर्जी! कहा- अपनों की गद्दारी ने कहीं का नहीं छोड़ा

टीएमसी में खास सलाहकारों का सिंडिकेट : रॉय

टॉलीवुड एक्ट्रेस से नेता बनीं शताब्दी रॉय ने यह भी कहा कि टीएमसी के भीतर अब भ्रष्टाचार और कुशासन पैर पसार चुका है. सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि अब पार्टी के जमीनी नेताओं की पहुंच मुख्यमंत्री तक पूरी तरह बंद कर दी गयी थी. दीदी अब कुछ खास प्रभावशाली नेताओं और सलाहकारों (अभिषेक बनर्जी और आई-पैक सिंडिकेट) के छोटे से घेरे में घिर चुकी हैं. हमारे पास जनता के काम कराने का कोई रास्ता नहीं बचा था.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Satabdi Roy Joins Rebel Camp TMC: भूपेंद्र यादव के घर से शताब्दी के आवास तक

सोमवार दोपहर को काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में 14 बागी सांसद सबसे पहले भाजपा के राष्ट्रीय रणनीतिकार और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर लंच के लिए जुटे. यहां पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद थे. इसी बैठक में राज्यसभा के वरिष्ठ मुख्य सचेतक सुखेंदु शेखर रॉय ने संसद और टीएमसी से अपने इस्तीफे का ऐलान किया. इसके तुरंत बाद शाम को मुख्यमंत्री सीधे शताब्दी रॉय के आवास पहुंचे.

इसे भी पढ़ें : महुआ मोईत्रा को ‘इश्क करो पार्टी’ में शामिल होने का ऑफर! जस्टिस काटजू और टीएमसी सांसद के वार-पलटवार का क्या है सच?

एनडीए को समर्थन के फैसले पर यहीं लगी मुहर

शताब्दी रॉय की मेजबानी में बागी खेमे के 10 से अधिक बड़े सांसदों की एक और गुप्त और रणनीतिक बैठक हुई. बैठक में खलीलुर रहमान, शर्मिला सरकार, अबू ताहेर खान, बापी हलदार, जगदीश बसुनिया, जून मालिया, कालीपद सोरेन और असित माल जैसे कद्दावर लोकसभा सांसद शामिल हुए, जहां संसद के भीतर एनडीए (NDA) को समर्थन देने के तकनीकी और कानूनी पहलुओं पर मुहर लगायी गयी.

टीएमसी का पलटवार – गद्दारों को जनता माफ नहीं करेगी

संसदीय दल में हुए इस विभाजन (28 में से 20 सांसद) से बौखलायी ममता बनर्जी की कोर टीम ने बागी सांसदों पर तीखा हमला बोला. महुआ मोईत्रा, कल्याण बनर्जी और सौगत रॉय ने बागी सांसदों को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें ‘रीढ़ की हड्डी विहीन गद्दार’ करार दिया. कहा कि ये सभी लोग 2024 में टीएमसी के सिंबल और ममता बनर्जी के चेहरे की बदौलत चुनाव जीते थे. जनता ने इन्हें एनडीए को समर्थन देने के लिए वोट नहीं दिया था.

इसे भी पढ़ें

कौन हैं काकोली घोष दस्तीदार और रीतब्रत बनर्जी, जिन्होंने लगा दी ममता बनर्जी की ‘लंका’, जानिए 2 बागियों की इनसाइड स्टोरी

बंगाल में बहुत बड़ा उलटफेर! रीतब्रत बनर्जी के चैंबर में फिरहाद हकीम, संदीपन साहा ने करायी ‘सीक्रेट डील’?

समन छोड़ दिल्ली भागे अभिषेक बनर्जी, ममता के आवास पहुंची सीआईडी, ‘साइन-गेट’ में बुरे फंसे टीएमसी के नंबर-2 नेता

टॉलीवुड का काला सच आया सामने, 10 साल तक काम के लिए तरसती रहीं श्रीलेखा मित्रा, ‘सिंडिकेट’ ने किया करियर बर्बाद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola