घुमंतू महिला के बैग से मिले 1.56 लाख

Updated:
विज्ञापन

एक महिला शनिवार रात देगंगा थाना क्षेत्र में सड़क पर किसी गाड़ी के धक्के से जख्मी होकर सड़क किनारे गिरी थी

विज्ञापन

बारासात. इधर-उधर घूम कर अपना जीवन व्यतीत करने वाली एक महिला शनिवार रात देगंगा थाना क्षेत्र में सड़क पर किसी गाड़ी के धक्के से जख्मी होकर सड़क किनारे गिरी थी. उसे स्थानीय लोगों की मदद से देगंगा थाने की पुलिस अस्पताल ले गयी. वहां उसका इलाज किया गया. उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली गयी, तो उसमें 100, 10, 20 समेत अन्य कई सारे नोट मिले. कुल 1.56 लाख रुपये उसके बैग में पाये गये. महिला की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण विश्वनाथपुर ग्रामीण अस्पताल से उसे प्राथमिक चिकित्सा कराने के बाद बारासात अस्पताल में भेजा गया. उसका इलाज किया जा रहा है. देगंगा थाने की पुलिस ने महिला के सारे रुपये सही सलामत रखे हैं. महिला की पहचान नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि वह पहले बेलियाघाटा में घूम-घूम कर अपना जीवन व्यतीत करती थी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola