ePaper

पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर जिलों के साथ झाड़ग्राम और दक्षिण 24 परगना के लिए भी रेड अलर्ट

Updated at : 23 Oct 2024 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर जिलों के साथ झाड़ग्राम और दक्षिण 24 परगना के लिए भी रेड अलर्ट

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार की रात या शुक्रवार की सुबह पुरी व सागरद्वीप के बीच यह स्थल भाग में प्रवेश कर सकता है. लैंडफॉल के समय हवा की गति प्रति घंटे 100 से 110 किमी व 120 किमी भी हो सकती है.

विज्ञापन

कोलकाता. बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात डाना पर मौसम विभाग पैनी नजर रख रहा है. उपग्रह के चित्रों का विश्लेषण करने के बाद मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि मंगलवार को ओडिशा के पाराद्वीप से निम्न दबाव का यह क्षेत्र दक्षिण-पूर्व में 730 किमी व बंगाल के सागरद्वीप से दक्षिण व दक्षिण-पूर्व में 770 किमी दूर स्थित है. बुधवार सुबह यह निम्न दबाव चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जायेगा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार की रात या शुक्रवार की सुबह पुरी व सागरद्वीप के बीच यह स्थल भाग में प्रवेश कर सकता है. लैंडफॉल के समय हवा की गति प्रति घंटे 100 से 110 किमी व 120 किमी भी हो सकती है. राज्य के नौ जिले उत्तर व दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा, हुगली, कोलकाता, झाड़ग्राम व बांकुड़ा में इसका सर्वाधिक असर रहेगा. अलीपुर मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को उत्तर व दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर में भारी बारिश होने की आशंका है. गुरुवार व शुक्रवार को हावड़ा, कोलकाता व उत्तर 24 परगना में भारी बारिश होने के आसार हैं. पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम व पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना में अति भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर बंगाल में नहीं दिखेगा चक्रवात का खास असर

मंगलवार को मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि उत्तर बंगाल में चक्रवात डाना का खास असर नहीं होने के बावजूद भी वहां बुधवार से हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola