पुस्तक मेले में संडे को उमड़ी रिकॉर्ड भीड़

Updated:
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विगत तीन दिनों में पुस्तक प्रेमियों की अच्छी खासी भीड़ हो रही है. अब तक तीन दिनों में कुल भीड़ दस लाख के पार जा चुकी है.

विज्ञापन

कोलकाता. 49 वां अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले में रविवार को काफी अधिक भीड़ उमड़ी. छुट्टी का दिन होने की वजह से करीब चार लाख पुस्तक प्रेमी पहुंचे बुक फेयर में. इसकी जानकारी पब्लिशर्स एंड बुक शेलर्स गिल्ड के अध्यक्ष त्रिदिव कुमार चटर्जी ने दी. उन्होंने बताया कि विगत तीन दिनों में पुस्तक प्रेमियों की अच्छी खासी भीड़ हो रही है. अब तक तीन दिनों में कुल भीड़ दस लाख के पार जा चुकी है. शुक्रवार को पहला दिन और ऊपर से सरस्वती पूजा होने के कारण पुस्तक प्रेमियों की भीड़ अधिक रही. सरस्वती पूजा होने की वजह से कई संस्थानों व ऑफिसों में छुट्टी थी, जिस वजह से बोई मेला प्रांगण में लोग काफी संख्या में उमड़े थे. कोई अपने परिवार, तो कोई अपने दोस्तों के साथ यहां पहुंचा था. प्रथम दिन ढ़ाई लाख के करीब लोग पहुंचे थे. वहीं दूसरे दिन करीब साढ़े तीन लाख पुस्तक प्रेमी पुस्तक मेले में आये थे. तीसरे दिन यह रिकॉर्ड और अधिक करीब चार लाख लोग पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि मेट्रो कनेक्टिविटी बढ़ने से इस बार भीड़ ज्यादा उमड़ी और आने वाले दिनों में भी उम्मीद कर रहे हैं कि अच्छी भीड़ होगी. हर स्टॉल पर लोगों की भीड़ जुट रही है. सॉल्टलेक सेक्टर-5 से लेकर हावड़ा मैदान तक पूरी तरह से मेट्रो कनेक्ट होने से अधिक लोग आसनी से कम समय में ही मेला परिसर में पहुंच रहे हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola