Ration Distribution Scam : राशन वितरण घोटाला एक हजार करोड़ की राशि की हुई हेराफेरी

Published by :Shinki Singh
Published at :28 Sep 2024 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
Ration Distribution Scam : राशन वितरण घोटाला एक हजार करोड़ की राशि की हुई हेराफेरी

Ration Distribution Scam : चार्जशीट में मामले में पहले से गिरफ्तार राज्य के पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक और उसके करीबी व्यवसायी बकीबुल की वित्तीय लेन-देन की जानकारी का भी जिक्र किया गया है.

विज्ञापन

Ration Distribution Scam : राशन वितरण घोटाले मामले में धनशोधन पहलू की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने शनिवार को बैंकशाल कोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष तीसरी सप्लीमेंटरी चार्जशीट दाखिल की है, इस चार्जशीट में चार नये लोगों व उनसे जुड़े चार निजी संस्थानों का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें देगंगा के तत्कालीन तृणमूल कांग्रेस के नेता अनीसुर रहमान और उसके भाई आलिफ नूर उर्फ मुकुल रहमान का नाम भी शामिल है.

करीब एक हजार करोड़ रुपये की राशि की हुई हेराफेरी

उनके अलावा इस चार्जशीट में दो राशन डीलर्स का नाम है. ईडी का दावा है कि चारों आरोपी मामले में पहले से गिरफ्तार व्यवसायी बकीबुल रहमान उर्फ बकीबुर के करीबी हैं और व्यावसायिक कारणों से उससे जुड़े हुए थे. ईडी का आरोप है कि अनीसुर और आलिफ ने अपने संस्थानों के जरिये राशन वितरण घोटाले से जुटायी करीब एक हजार करोड़ रुपये की राशि की हेराफेरी की.

Also Read : Durga Puja 2024 : ममता बनर्जी महालया से पहले ही करेंगी पूजा पंडालों का उद्घाटन

जांच में 350 से ज्यादा बैंक खातों का लगाया जा चुका है पता

सूत्रों के मुताबिक, 157 पेज की तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट के साथ करीब 3000 हजार दस्तावेज भी कोर्ट में जमा किये गये हैं. जांच में अब तक 350 से ज्यादा बैंक खातों का पता लगाया जा चुका है, इसकी जानकारी भी चार्जशीट में दी गयी है. चार्जशीट में मामले में पहले से गिरफ्तार राज्य के पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक और उसके करीबी व्यवसायी बकीबुल की वित्तीय लेन-देन की जानकारी का भी जिक्र किया गया है.

Also Read : मंजूरी के बाद भी केंद्र से नहीं मिली राशि : ममता बनर्जी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola