रेलवे हुआ सख्त, ठेकेदारों से वसूला लाखों रुपये का जुर्माना

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Nov 2024 1:24 AM

विज्ञापन

पिछले छह महीने में रेलवे ने सिर्फ कैटरिंग ठेकेदारों से चार करोड़ 40 लाख से अधिक का जुर्माना लिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

रेल यात्री ट्रेन में सफर के दौरान खराब खाना, कोच-टॉयलेट में गंदगी, पानी का अभाव, खराब मोबाइल चार्जिग, गंदा बेडरोल, खराब एसी-लाइट संबंधित शिकायतों का वीडियो-फोटो सीधे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. रेलवे बोर्ड सहित जोनल- डिविजन रेलवे के अधिकारी उक्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यात्रियों की समस्या का समाधान कर रहे हैं.

पिछले छह महीने में रेलवे ने सिर्फ कैटरिंग ठेकेदारों से चार करोड़ 40 लाख से अधिक का जुर्माना लिया है. वहीं, ऑन बोर्ड हाउस कीपिंग व अन्य रेल ठेकेदारों पर एक करोड़ से अधिक आर्थिक दंड लगाया गया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल यात्रियों की सेवा में सुधार के लिए रेल मदद पर दर्ज होने वाली शिकायतों की निगरानी- निवारण सहित संबंधित अधिकारी- ठेकेदार पर कार्रवाई करने की हिदायत दी है.

इसके तहत रेलवे बोर्ड के कंट्रोल रूम में अधिकारियों की टीम सोशल मीडिया, रेल मदद ऑनलाइन, 139 पर होने वाली शिकायतों पर 24 घंटे निगरानी कर रहा है. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज होने पर जोनल रेलवे व डिविजन में अधिकारी सक्रिय हो जाते हैं. वे यात्री से सीधे बात करते हैं. इसके अलावा डिविजन के अधिकारी तत्काल संबंधित ठेकेदार पर शिकायत की गंभीरता के आधार पर जुर्माना लगाने के निर्देश देते हैं. उन्होंने बताया खराब खाना, खाने में कीड़े-कॉकरोच आदि पर कैटरिंग ठेकेदारों पर 25,000 से एक लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा रहा है.

अप्रैल 2024 से अक्तूबर तक 1750 शिकायतों पर 25,000 हजार प्रति ठेकेदार पर जुर्माना लगाया गया है, जबकि 30 खाने की जुड़ी शिकायतों के मामले में एक लाख रुपये और एक मामले में ठेकेदार (देहरादून शताब्दी) पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. अब तक रेलवे ने चार करोड़ 40 लाख से अधिक का ठेकेदारों पर जुर्माना लगाया है. कैटरिंग के अलावा ट्रेन के कोच टॉयलेट में गंदगी, गंदे बेडरोल, खराब स्विच, एसी, स्टेशन पर खराब लिफ्ट स्केलेटर, लाइट खराब होने पर 10,000 से 20,000 रुपये तक त्वरित जुर्माना लगाया जा रहा है. रेल यात्री द्वारा शिकायत संबंधी फोटो-वीडियो डालते ही रेलवे अधिकारी ठेकेदार पर जुर्माना लगाने के निर्देश दे रहे हैं. रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि अप्रैल से अक्तूबर के बीच उक्त शिकायतों पर ठेकेदारों से एक करोड़ से अधिक जुर्माना वसूला जा चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola