हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल में बम की खबर से सनसनी, चंदनपुर स्टेशन पर रोकी गयी ट्रेन

Updated:
विज्ञापन

चंदनपुर स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी की जांच करते रेलवे के अधिकारी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Punjab Mail Bomb Threat News: हावड़ा से अमृतसर जा रही पंजाब मेल (13005) में बम की सूचना से रेल यात्रियों में हड़कंप. चंदनपुर स्टेशन पर बम और डॉग स्क्वॉड की टीम कर रही है जांच. जानें ताजा अपडेट.

विज्ञापन

Punjab Mail Bomb Threat News| हावड़ा/चंदनपुर, श्रीकांत शर्मा : हावड़ा स्टेशन से अमृतसर के लिए रवाना हुई 13005 पंजाब मेल में बम होने की सूचना से शुक्रवार रात रेल महकमे में हड़कंप मच गया. ‘रेल मदद’ हेल्पलाइन नंबर पर मिली इस जानकारी के बाद आनन-फानन में ट्रेन को हावड़ा-बर्धमान रेल खंड के चंदनपुर स्टेशन पर रोक दिया गया. रात के अंधेरे में स्टेशन पर भारी पुलिस बल और बम निरोधक दस्ते को देख यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

विज्ञापन

हावड़ा से निकलने के 1 घंटे बाद आया ‘डेंजर कॉल’

रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब मेल अपने निर्धारित समय रात 7:20 बजे हावड़ा स्टेशन से खुली थी. ट्रेन अभी करीब 40 किलोमीटर का सफर तय कर चंदनपुर के करीब पहुंची ही थी कि रात करीब 8:30 बजे रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर एक अज्ञात कॉलर ने ट्रेन में बम होने की सूचना दी. सूचना मिलते ही रेलवे कंट्रोल रूम ने तुरंत ट्रेन को चंदनपुर स्टेशन पर रुकने का आदेश जारी कर दिया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चंदनपुर स्टेशन छावनी में तब्दील, अधिकारियों ने डाला डेरा

सूचना की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ (RPF) हावड़ा मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त रघुबीर चोक्का अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गये.

  • सर्च ऑपरेशन : बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने ट्रेन की एक-एक बोगी को खाली कराकर गहन तलाशी शुरू कर दी है.
  • यात्रियों में दहशत : रात के समय अचानक ट्रेन रोके जाने और सुरक्षा जांच शुरू होने से यात्री सहम गये. हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को धैर्य बनाये रखने की अपील की है.
  • बारीकी से जांच : खबर लिखे जाने तक बम निरोधक दस्ते के सदस्य सीटों के नीचे, टॉयलेट और लगेज रैक की बारीकी से जांच कर रहे थे.

अज्ञात कॉलर की तलाश में जुटी एजेंसियां

रेलवे और पुलिस प्रशासन अब उस अज्ञात कॉलर की पहचान करने में जुटे हैं, जिसने 139 पर फोन कर यह सूचना दी थी. प्राथमिक तौर पर इसे ‘हॉक्स कॉल (अफवाह) भी माना जा रहा है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां कोई भी जोखिम लेने के मूड में नहीं हैं. पूरे चंदनपुर स्टेशन इलाके में सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया गया है और अन्य ट्रेनों की आवाजाही पर भी सतर्कता बरती जा रही है.

इसे भी पढ़ें

Train Accident News: नीलांचल एक्सप्रेस हादसे में घायल 2 लोगों को मुरी लाया गया, एक की हालत गंभीर

बंगाल में पैसेंजर ट्रेन जलकर राख, CCTV में संदिग्ध मूवमेंट, फॉरेंसिक टीम करेगी जांच

ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद रेलवे सुरक्षा पर उठ रहे सवाल, पटरी बदलने पर खर्च नहीं हो रहे पैसे

Trains Cancelled: दुमका में दुर्घटना के बाद 4 ट्रेनें रद्द, वंदे भारत समेत इन ट्रेनों को किया गया डायवर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola