पेड़ों को बचाने की अपील कर रहा पूजा मंडप

Updated:
विज्ञापन

बड़ी-बड़ी इमारतों के निर्माण के कारण पेड़ों की लगातार कटाई हो रही है. मनुष्य प्रकृति के संतुलन को नष्ट कर रहा है. यही कारण है कि शहर में प्रदूषण बढ़ रहा है.

विज्ञापन

कोलकाता. बड़ी-बड़ी इमारतों के निर्माण के कारण पेड़ों की लगातार कटाई हो रही है. मनुष्य प्रकृति के संतुलन को नष्ट कर रहा है. यही कारण है कि शहर में प्रदूषण बढ़ रहा है. लगातार पेड़ों की कटाई से पर्यावरण खतरे में पड़ गया है. पेड़ों को बचाने की अपील के साथ न्यूटाउन सीए ब्लॉक सार्वजनीन दुर्गोत्सव पूजा पंडाल तैयार किया गया है. यह जानकारी देते हुए न्यूटाउन सीए ब्लॉक सार्वजनीन दुर्गोत्सव, पूजा कमेटी (न्यूटाउन, नोवोटेल होटल के पास, राजारहाट) के सचिव विमल कृष्ण सरकार ने बताया कि जहां हरियाली और घने पेड़ थे, वहां बिजनेस हब व आवास बनाये जा रहे हैं. लोगों को शुद्ध हवा नहीं मिल रही है. पेड़ों व पर्यावरण को बचाने की जरूरत है. समाज को जागरूक करने के लिए पंडाल की ‘कल्पतरू’ थीम रखी गयी है. मंडप की सजावट में पेड़ों को बचाने और पौधरोपण की मुहिम शुरू करने पर जोर दिया गया है.

कलाकार प्रबीर द्वारा इस थीम को बनाने में बिचाली, पेड़ों की छाल सहित अन्य प्राकृतिक सामग्री का उपयोग किया गया है. पंडाल को सजाने के साथ ‘पेड़ बचेंगे, तो लोग बचेंगे’ का स्लोगन दिया गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola