दूतावास की कार में महिलाओं के साथ घूम रहे थे नवाबजादे, गिरफ्तार
Author : AmleshNandan Sinha Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 May 2020 4:25 PM
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किये गये लॉकडाउन के बावजूद नशे में धुत होकर दूतावास की कार में घूमने वाले दो युवकों और दो लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है. इनकी गिरफ्तारी शेक्सपियर सरणी थाने की पुलिस ने की है. घटना गुरुवार देर रात की है. पुलिस ने मामले की जानकारी शनिवार को दी है.
कोलकाता : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किये गये लॉकडाउन के बावजूद नशे में धुत होकर दूतावास की कार में घूमने वाले दो युवकों और दो लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है. इनकी गिरफ्तारी शेक्सपियर सरणी थाने की पुलिस ने की है. घटना गुरुवार देर रात की है. पुलिस ने मामले की जानकारी शनिवार को दी है.
कोलकाता पुलिस की ओर से दी गयी जानकारी में बताया गया है कि गुरुवार रात 12:30 बजे के करीब दूतावास की एक कार को कोलकाता पुलिस की नाका चेकिंग टीम ने मिडलटन स्ट्रीट पर रोका था. ड्राइवर नशे में धुत था. जांच की गयी तो पता चला कि कार में दो लड़कियां और दो युवक भी बैठे थे. वे लोग भी मदहोश थे जिसके बाद पुलिस ने कार को शेक्सपियर सरणी थाने में भेज दिया.
थाने में चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके अलावा लॉकडाउन के बावजूद वाहन लेकर निकलने के आरोप में चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 और 130 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गयी है.
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह कार एक दूतावास की थी. 2019 में हालांकि दूतावास के साथ इसका एग्रीमेंट खत्म हो गया था, लेकिन इसके नंबर प्लेट और पंजीकरण दूतावास के नाम पर ही हैं इसलिए पुलिस और अधिक जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










