प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पार्टी कार्यकर्ता ने किया हाइकोर्ट का रुख

Updated:
विज्ञापन

उत्तर 24 परगना के संदेशखाली के रहने वाले एक तृणमूल कार्यकर्ता ने अपनी ही पार्टी के एक नेता के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

उत्तर 24 परगना के संदेशखाली के रहने वाले एक तृणमूल कार्यकर्ता ने अपनी ही पार्टी के एक नेता के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाया है. इसे लेकर संदेशखाली ब्लॉक 2 के नेता मोइनुद्दीन मोल्ला ने कलकत्ता हाइकोर्ट का रुख किया है. मोइनुद्दीन मोल्ला ने घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित करने का आवेदन किया है.

तृणमूल नेता का आरोप है कि उन्होंने पार्टी के ही एक स्थानीय नेता दिलीप मल्लिक के खिलाफ अवैध गतिविधियों में लिप्त होने व प्रताड़ित करने की शिकायत की थी, इसके बाद से ही उनको लगातार धमकियां मिल रही हैं. हालांकि, हाइकोर्ट के न्यायाधीश तीर्थंकर घोष ने कहा कि आपको कोर्ट आने की क्या जरूरत है, आपके पास तो बाउंसर हैं. हालांकि, न्यायाधीश ने मोइनुद्दीन मोल्ला को याचिका दायर करने की अनुमति दे दी, इसके बाद ही हाइकोर्ट में मामला दायर किया गया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola