केंद्रीय बजट था दिशाहीन, हमारा अंतरिम बजट जनहितैषी : ममता
Author Akhilesh kumar singh
Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किया गया अंतरिम बजट ‘जनहितैषी’ है और यह वित्तीय अनुशासन दर्शाता है.
विज्ञापन
प्रशंसा. मुख्यमंत्री ने अंतरिम बजट को सराहा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
संवाददाता, कोलकातामुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किया गया अंतरिम बजट ””जनहितैषी”” है और यह वित्तीय अनुशासन दर्शाता है. ममता बनर्जी ने केंद्रीय बजट की आलोचना करते हुए कहा कि बंगाल के बजट की तुलना में केंद्र सरकार का बजट दिशाहीन और सिद्धांतविहीन है. मुख्यमंत्री ने गुरुवार को राज्य बजट के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्र द्वारा लगातार वित्तीय अभाव के बावजूद राज्य सरकार ने आम लोगों के कल्याण को प्राथमिकता दी है. मुख्यमंत्री ने कहा : हमारा बजट जनहितैषी है, केंद्रीय बजट की तरह दिशाहीन और सिद्धांतविहीन नहीं है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल ने सामाजिक कल्याण उपायों का विस्तार जारी रखते हुए अपने वित्त का विवेकपूर्ण प्रबंधन किया है. केंद्र ने बंगाल को उसके वैध हक से किया वंचित : ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल को उसके वैध हक से वंचित कर दिया है, इसके बावजूद राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि विकास और कल्याणकारी योजनाओं से कोई समझौता न हो. सुश्री बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य को आर्थिक रूप से वंचित किए जाने के बावजूद, हमने जनहितैषी बजट पेश किया है. उन्होंने कहा कि बजट में आवंटन महिलाओं, युवाओं, श्रमिकों और कमजोर वर्गों पर ध्यान केंद्रित करते हुए किये गये हैं. राज्य के वित्तीय प्रबंधन को लेकर हो रही आलोचना को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट वित्तीय अनुशासन और जिम्मेदार शासन को दर्शाता है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










