भाजपा को करारा जवाब ममता दीदी ही दे सकती हैं : अखिलेश
Author Akhilesh kumar singh
Updated:
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को अपनी पत्नी व लोकसभा सांसद डिंपल यादव के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से राज्य सचिवालय नबान्न में मुलाकात की
विज्ञापन
सपा प्रमुख ने नबान्न में मुख्यमंत्री से की मुलाकात, कहा- लोग फिर तृणमूल की सरकार बनवायेंगे
संवाददाता, कोलकातासमाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को अपनी पत्नी व लोकसभा सांसद डिंपल यादव के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से राज्य सचिवालय नबान्न में मुलाकात की और भाजपा के हमलों का मुकाबला करने का साहस दिखाने के लिए उनकी सराहना की. बाद में संवाददाताओं से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि केवल दीदी (ममता बनर्जी) ही इस देश में भाजपा के हमलों का मुकाबला कर सकती हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश में एसआइआर के दौरान वोटर लिस्ट से लगभग 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने की ओर इशारा करते हुए कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की आड़ में एनआरसी लागू करने और लोगों को प्रताड़ित करने के प्रयास किये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश में कई लोगों को नागरिकता साबित करनी पड़ रही है. अभी तक वोट चोरी की ही बात हो रही थी. ममता दीदी ने तो पश्चिम बंगाल में भाजपा के डिजिटल डकैती को रोका है. भाजपा डेटा की डकैती करना चाहती थी, लेकिन ममता दीदी ने उसे रोक दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरा महाराष्ट्र का चुनाव इडी, सीबीआइ और इनकम टैक्स के साथ लड़ा और उन्हीं के बल पर जीता. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ही भाजपा का मुकाबला कर रही हैं और इसी तरह से मुकाबला करने से ही भाजपा को हराया जा सकता है. भाजपा विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस के लोगों को जितना तकलीफ और परेशानी दे सकती थी उतना दे रही है. भाजपा का रवैया अलोकतांत्रिक है. हमें बंगाल की जनता पर भरोसा है. जनता में ममता दीदी के प्रति प्यार और लगाव है. जनता फिर ममता दीदी की सरकार बनायेंगी. अखिलेश यादव दोपहर करीब 1:40 बजे ‘नबान्न’ पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात की. ममता बनर्जी के साथ अखिलेश यादव की बातचीत लगभग 40 मिनट तक चली. इससे पहले अखिलेश यादव ने यहां भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा थाछ दीदी (ममता बनर्जी) ने इडी को हरा दिया है, हमें पूरा विश्वास है कि अब वह एक बार फिर भाजपा को हरा देंगी. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी बनर्जी द्वारा हाल ही में जांच एजेंसी द्वारा ‘आई-पैक’ कार्यालय और उसके निदेशक प्रतीक जैन के आवास पर छापामारी के दौरान हंगामा करने के संदर्भ में थी. हमें खुशी है दीदी ने इडी को हरा दिया. भाजपा पेन ड्राइव का पेन (दर्द) नहीं सहन कर पा रही है. यादव ने कहा कि पहले जब चुनाव आता था तो चुनाव आयोग वोटरों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करता था. अभियान चलाता था कि ज्यादा से ज्यादा लोग वोट डालने के लिए निकले और मतदान करें. नयी उम्र के लोग वोट बनवायें लेकिन इस बार देख रहे हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी को परेशान किया जा रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










