ePaper

कमरे से वृद्ध का हाथ-पैर बंधा शव बरामद

Updated at : 06 Oct 2024 2:21 AM (IST)
विज्ञापन
कमरे से वृद्ध का हाथ-पैर बंधा शव बरामद

सांकराइल थाना क्षेत्र के आंदुल पूर्वपाड़ा में एक मकान से वृद्ध का हाथ-पैर बंधा शव बरामद किया गया. मृतक की शिनाख्त कुणाल भट्टाचार्य (65) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

मृतक छोटे भाई की पत्नी और उसके साथी पर है शक

कमरे में मिले कुछ व्यक्तियों के उंगलियों और पैरों के निशान

संवाददाता, हावड़ा

सांकराइल थाना क्षेत्र के आंदुल पूर्वपाड़ा में एक मकान से वृद्ध का हाथ-पैर बंधा शव बरामद किया गया. मृतक की शिनाख्त कुणाल भट्टाचार्य (65) के रूप में हुई है. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस ने बताया कि वृद्ध की गला घोंट कर हत्या की गयी है. मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है. हत्या का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

जानकारी के अनुसार, कुणाल भट्टाचार्य अविवाहित थे. वह घर पर अकेले ही रहते थे. शनिवार सुबह नौकरानी चाय देने के लिए उनके कमरे में पहुंची, तो वह बिस्तर पर मृत पड़े थे और उनके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे. तकिये पर खून लगा था. फिर नौकरानी ने घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा किया. पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं. इससे यह साफ होता है कि हत्यारों ने उनके साथ मारपीट की है. मामले की जांच के लिए फॉरेसिंक विभाग की भी टीम मौके पर पहुंची. कमरे के अंदर से कुछ व्यक्तियों के उंगलियों और पैरों के निशान मिले हैं.

वहीं, इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि मृतक के छोटे भाई की पत्नी के साथ गिरफ्तार युवक का संबंध है. छोटे भाई की मौत हाल में हुई थी. संपत्ति के बंटवारे को लेकर छोटे भाई की पत्नी और जेठ (मृतक) के बीच काफी दिनों से अनबन चल रही थी. पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola