आइएमए के सचिव पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे डॉ शांतनु सेन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) के पश्चिम बंगाल शाखा का चुनाव डॉ शांतनु सेन नहीं लड़ेंगे.
कोलकाता. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) के पश्चिम बंगाल शाखा का चुनाव डॉ शांतनु सेन नहीं लड़ेंगे. रविवार को उन्होंने खुद इसकी जानकारी पत्रकारों की दी. राज्यसभा के पूर्व सांसद और आइएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सचिव डॉ शांतनु सेन व्यक्तिगत कारणों की वजह से चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही उन्होंने आरजी कर कांड को लेकर भी पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की भी आलोचना की. आइएमए डॉक्टरों की सबसे बड़ा गैर-राजनीतिक संगठन है. वहीं राज्य शाखा के चुनाव से पहले सदस्यों की ओर से मांग की गयी है कि चुनाव लड़ने वाले किसी भी राजनीति दल से ना जुड़े हों. राज्य शाखा की चुनाव को लेकर रविवार को पार्क सर्कस स्थित आइएमए कार्यालय में हुई बैठक में डॉ विरुपाक्ष विश्वास और अविक दे की सदस्यता रद्द करने की मांग की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




