ePaper

नकदी नहीं, सिगरेट के लिए सात दुकानों का ताला तोड़ा

Updated at : 22 Dec 2024 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
नकदी नहीं, सिगरेट के लिए सात दुकानों का ताला तोड़ा

जेबीपुर थाना अंतर्गत पातीहाल इलाके में पिछले दिनों एक ही रात में सात दुकानों में चोरी हुई थी.

विज्ञापन

पुलिस हैरान, चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार

संवाददाता, हावड़ा.

जेबीपुर थाना अंतर्गत पातीहाल इलाके में पिछले दिनों एक ही रात में सात दुकानों में चोरी हुई थी. मामले की जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर तीन युवाओं को चोरी के आरोप में गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन युवाओं की अजीबो-गरीब हरकत से पुलिस भी हैरान है.

पुलिस की हैरानी के पीछे चोरों का बेशकीमती सामान और नकदी नहीं चुराना है. चोरों ने सातों दुकान से सिर्फ सिगरेट चोरी की थी. पुलिस तीनों आरोपियों को लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनलोगों को सिगरेट पीने की लत है, लेकिन रुपये नहीं होने के कारण वे लोग सिगरेट खरीद नहीं सके. सभी रात एक बजे निकले और एक-एक कर सात दुकानों में सेंध लगाकर करीब 30 पैकेट सिगरेट चुरा लिये. पुलिस ने बताया कि सात दुकानों के मालिक ने बताया कि दुकान से सिर्फ सिगरेट गायब है. बाकी सामान और नकदी सुरक्षित है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से 48 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola