कोर कमेटी की बैठक में एकबद्ध दिखे तृणमूल नेता
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

आखिरकार बीरभूम जिले की तृणमूल कांग्रेस की कोर कमेटी की बैठक शनिवार को संपन्न हुई. कमेटी की अगली बैठक 15 दिसंबर को होगी. इस हाइ वोल्टेज बैठक में सभी नेताओं ने एकबद्धता जतायी. बता दें कि जिले में आपसी गुटबाजी की खबर के बीच मुख्यमंत्री ने कोर कमेटी का गठन किया था.
विज्ञापन
बोलपुर.
आखिरकार बीरभूम जिले की तृणमूल कांग्रेस की कोर कमेटी की बैठक शनिवार को संपन्न हुई. कमेटी की अगली बैठक 15 दिसंबर को होगी. इस हाइ वोल्टेज बैठक में सभी नेताओं ने एकबद्धता जतायी. बता दें कि जिले में आपसी गुटबाजी की खबर के बीच मुख्यमंत्री ने कोर कमेटी का गठन किया था. कमेटी के सातों सदस्यों ने एक सुर में कहा कि वे सभी एक साथ मिल कर काम करेंगे. बैठक लगभग डेढ़ घंटे तक चली. मुख्यमंत्री ने पहले छह सदस्यों को लेकर कोर कमेटी बनायी थी. शनिवार को जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को सातवें सदस्य के रूप में शामिल किया गया. बैठक में अनुब्रत मंडल व काजल शेख आमने-सामने हुए. दोनों के बीच लगातार मनमुटाव की खबरें भी आ रही थीं. आज की बैठक में काजल शेख ने अनुब्रत मंडल को अभिभावक कह कर संबोधित किया. कमेटी के संयोजक व विधायक विकास राय चौधरी ने कहा कि लंबे समय बाद जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल लौटे हैं. कमेटी उनके साथ आगे काम करेगी.काजल शेख ने कहा कि अनुब्रत मंडल सभी के अभिभावक हैं. उन्हें साथ लेकर सभी आगे बढ़ेंगे. बैठक के बाद अनुब्रत मंडल ने कोई बयान नहीं दिया. हर महीने कमेटी की बैठक करने का फैसला लिया गया. बैठक में काजल शेख को खुशमिजाज देखा गया.
संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बैठक में अच्छी बातचीत हुई. हम सभी एकबद्ध होकर जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे. 2026 में विधानसभा चुनाव होना है. जिले से बेहतर रिजल्ट आये, इसके लिए सभी मजबूती के साथ मैदान में उतरेंगे. अनुब्रत को लेकर उन्होंने कहा कि वह हमारे राजनीतिक गुरु हैं. वे जैसा कहेंगे, हम उसी तरह से उनके साथ चलेंगे. कमेटी के संयोजक विकास रायचौधरी ने कहा कि अब तक अनुब्रत मंडल व काजल शेख को लेकर कितनी बातें हो रही थीं, लेकिन आज साफ हो गया कि उनके बीच कोई विवाद नहीं था. हम सभी एक हैं और आगे भी रहेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










