नारकेलडांगा : फैक्टरी में लगी आग से अफरातफरी

शुरुआत में लोगों ने घरों से ही पानी फेंककर आग को रोकने की कोशिश की.
कोलकाता. नारकेलडांगा इलाके में स्थित एक फैक्टरी में आग लगने से वहां अफरातफरी की स्थिति व्याप्त हो गयी. घटना एपीसी रोड में मंगलवार तड़के 2.45 बजे के करीब की है. खबर पाकर दमकल की नौ गाड़ियों के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचे और करीब पांच घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लोगों का कहना है कि मंगलवार तड़के घटना हुई. तब लोग सोये हुए थे, इस कारण तुरंत किसी को पता नहीं चला, लेकिन जब चारों तरफ धुआं फैल गया, तो लोगों को इसकी भनक लगी और उन्होंने दमकल विभाग को खबर दी. खबर पाकर नौ दमकल इंजन के साथ कर्मी मौके पर पहुंचे और पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लोगों का कहना था कि आग की लपटें इतनी भयावह थी कि लोग आतंकित हो उठे कि कहीं उनका घर भी आग की चपेट में न आ जाय. शुरुआत में लोगों ने घरों से ही पानी फेंककर आग को रोकने की कोशिश की. इसी बीच दमकलकर्मी वहां पहुंचे और आग पर काबू पाया. दमकलकर्मियों का कहना है कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. इस घटना में कारखाने को काफी नुकसान पहुंचा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




