Nandigram By Election: भाजपा प्रत्याशी हसीरानी रथ के ‘उम्र’ विवाद पर हाईकोर्ट में आज फिर सुनवाई
हसीरानी के खिलाफ दायर याचिका पर आज भी हाईकोर्ट में होगी सुनवाई.
नंदीग्राम उपचुनाव लड़ रहीं BJP उम्मीदवार हसीरानी रथ की उम्र और डिग्री को लेकर कांग्रेस ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. इस पर भाजपा प्रत्याशी ने भी जवाब दाखिल किया है. जानिए क्या है पूरा मामला.
Nandigram By Election: पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार हसीरानी रथ और निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस की ओर से कलकत्ता हाईकोर्ट में दायर उस याचिका पर सवाल उठाये, जिसमें उम्मीदवार के हलफनामे में उनकी उम्र और स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के वर्ष में कथित विसंगति का आरोप लगाया गया है. याचिका पर शुक्रवार को भी हाईकोर्ट में सुनवाई होगी.
कांग्रेस की याचिका का वैधानिक आधार नहीं : आयोग
बृहस्पतिवार को हसीरानी रथ की ओर से पेश वकील ने न्यायमूर्ति कृष्ण राव की अदालत में कहा कि चुनाव से संबंधित किसी भी मुद्दे को चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चुनाव याचिका के जरिये चुनौती दी जा सकती है. निर्वाचन आयोग के वकील ने भी याचिका के सुनवाई योग्य होने पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और याचिकाकर्ता पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डब्ल्यूबीपीसीसी) का इस मामले में कोई वैधानिक आधार नहीं है.
हाईकोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई
समय की कमी के कारण जस्टिस कृष्ण राव ने याचिका पर सुनवाई शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी. वकील ऋत्जु घोषाल ने अदालत को बताया कि हसीरानी रथ के हलफनामे में उनकी उम्र ‘60 वर्ष से अधिक’ बतायी गयी है. जन्म के वर्ष का उल्लेख नहीं किया गया है. साथ ही, उन्होंने 10वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करने का वर्ष 1965 बताया है.
ये भी पढ़ें: Nandigram ByPoll: उपचुनाव से पहले नंदीग्राम में सियासी बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी का शुभेंदु पर गंभीर आरोप
भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं हैं हसीरानी रथ
घोषाल ने हसीरानी रथ की उम्र और शैक्षणिक योग्यता हासिल करने के समय को लेकर ‘विसंगति’ की ओर इशारा किया. घोषाल ने कहा कि प्रस्तुत किये गये दस्तावेजों का सत्यापन करना निर्वाचन आयोग के अधिकारियों का दायित्व है. हसीरानी रथ को भाजपा ने नंदीग्राम से उम्मीदवार बनाया है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा सीट छोड़े जाने के बाद उपचुनाव हो रहा है. हसीरानी रथ, शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी रहे चंद्रनाथ रथ की मां हैं. चंद्रनाथ की इस साल मई में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.
ये भी पढ़ें: नंदीग्राम के कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने किया नामांकन, शुभेंदु और ममता पर बरसे शुभंकर सरकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए