पत्नी से विवाद के बाद सास व साली पर हमला, आरोपी फरार

Updated:
विज्ञापन

हुगली के बलागढ़ थाना क्षेत्र के जिराट कॉलेज मैदान इलाके में पत्नी से विवाद के बाद दामाद अपने सास व साली को घायल कर फरार हो गया.

विज्ञापन

हुगली के बलागढ़ थाना क्षेत्र के जिराट की है घटना

हुगली. हुगली के बलागढ़ थाना क्षेत्र के जिराट कॉलेज मैदान इलाके में पत्नी से विवाद के बाद दामाद अपने सास व साली को घायल कर फरार हो गया. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

आठ साल पहले सीमा बारुई की शादी जिराट निवासी असित हलदार से हुई थी. सीमा का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था. इसके बाद दोनों बिना तलाक के अलग रहने लगे. सीमा हुगली में एक जगह काम करती हैं और वहीं रहती है. गुरुवार सुबह असित अपने ससुराल पहुंचा और सास के साथ झगड़ा शुरू कर दिया. शोर सुन कर सीमा की छोटी बहन जब कमरे से बाहर आयी, तो असित ने उस पर हमला कर दिया. उसे बचाने के लिए मां विथिका वहां पहुंचीं, तो असित ने उन पर भी हमला कर दिया. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola