राज्य सरकार की उदासीनता से पीएम सूर्य घर योजना का नहीं मिल रहा लाभ
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में लोगों तक मुफ्त बिजली पहुंचाने के लिए ‘पीएम सूर्य घर’ योजना शुरू की है. लेकिन आराेप है कि राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार की उदासीनता के कारण यहां के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है.
विज्ञापन
कोलकाता
. केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में लोगों तक मुफ्त बिजली पहुंचाने के लिए ‘पीएम सूर्य घर’ योजना शुरू की है. लेकिन आराेप है कि राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार की उदासीनता के कारण यहां के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. बुधवार को केंद्रीय नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने लाेकसभा में पूछे गये एक प्रश्न का लिखित में जवाब देते हुए बताया है कि पश्चिम बंगाल में पीएम सूर्य घर : मुफ़्त बिजली योजना के तहत 25,449 से ज़्यादा आवेदन जमा किये गये हैं, लेकिन अब तक इनमें से मात्र 283 रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन पूरे हुए हैं, लेकिन एक भी आवेदन के तहत सब्सिडी वितरित नहीं की गयी है. बताया गया है कि यह देरी सिर्फ़ राज्य सरकार द्वारा इंस्टॉलेशन का निरीक्षण और अनुमोदन करने में विफलता के कारण हुई है, जो सब्सिडी जारी करने के लिए एक अनिवार्य कदम है. सौर ऊर्जा में बढ़ती दिलचस्पी के बावजूद, राज्य की बिजली कंपनियों ने योजना के क्रियान्वयन की प्रगति को रोक दिया है, जिससे लोग इस योजना के लाभों से वंचित हो रहे हैं. बताया गया है कि पश्चिम बंगाल सरकार की निष्क्रियता, यहां के हज़ारों लोगों के लिए स्वच्छ ऊर्जा और आर्थिक राहत तक पहुंच में बाधा बन रही है. योजना के उचित कार्यान्वयन और सब्सिडी का समय पर वितरण को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










