ePaper

भर्ती रोगियों के परिजन अब बाहर से ही खरीद रहे सलाइन रिंगर लैक्टेट

Updated at : 13 Jan 2025 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
भर्ती रोगियों के परिजन अब बाहर से ही खरीद रहे सलाइन रिंगर लैक्टेट

मेदिनीपुर मेडिकल कालेज में बच्चे को सर्जरी से जन्म देने के बाद एक प्रसूता की मौत होने और तीन अन्य प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने पर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर तीनों मरीजों को मेदिनीपुर से कोलकाता के एसएसकेएम ले जाने के मामले ने अस्पताल में भर्ती रोगियों के परिजनों में दहशत फैला दी है.

विज्ञापन

खड़गपुर.

मेदिनीपुर मेडिकल कालेज में बच्चे को सर्जरी से जन्म देने के बाद एक प्रसूता की मौत होने और तीन अन्य प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने पर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर तीनों मरीजों को मेदिनीपुर से कोलकाता के एसएसकेएम ले जाने के मामले ने अस्पताल में भर्ती रोगियों के परिजनों में दहशत फैला दी है.

अस्पताल में भर्ती रोगियों के परिजन अब रोगियों को अस्पताल में दिये जाने वाले सलाइन की जगह बाहर मेडिकल स्टोर से सलाइन खरीदकर ला रहे हैं. अस्पताल में भर्ती एक रोगी के परिजन ने बताया कि अस्पताल में रोगियों को एक्सपायर्ड सलाइन चढ़ाने से एक महिला की मौत होने और तीन की हालत गंभीर होने पर वह काफी दहशत में हैं.

दूसरी ओर अस्पताल में रोगियों को सलाइन चढ़ाने से पहले रोगियों के परिजनों से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने को कहा जा रहा है. जिसके कारण वे बाहर से सलाइन खरीदकर अस्पताल में भर्ती रोगी के इलाज के लिए दे रहे हैं. वहीं इस बारें में अस्पताल प्रशासन ने चुप्पी साध ली है. अस्पताल के बाहर मौजूद दवा दुकानों में सलाइन के डिमांड में काफी तेज आ गयी है.

मृत मामनी रुइदास के नवजात बच्चे की तबीयत बिगड़ी

गलत सलाइन लगाने से प्रसूति की मौत के आरोप के बाद मृत महिला मामनी रुइदास के नवजात बच्चे की तबीयत बिगड़ गयी. सोमवार को बच्चे को उपचार के लिए मेदिनीपुर मेडिकल कालेज एंड अस्पताल में लाया गया. उल्लेखनीय है कि मेदिनीपुर मेडिकल कालेज एंड अस्पताल में मामनी की मौत हो गयी थी. आरोप है कि गलत सलाइन लगाने के कारण यह मौत हुई. उसकी मौत के बाद उसका बच्चा स्वस्थ था. उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी. बच्चे को उसके नाना नानी अपने घर लेकर गये थे. लेकिन सोमवार को बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. परिजनों ने बच्चे को मेदिनीपुर मेडिकल कालेज एंड अस्पताल में लाया. जहां बच्चे का इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola