बारासात: संदिग्ध हालात में घर में मृत मिला शख्स

Updated:
विज्ञापन

दत्तपुकुर थाना के हाटखोला इलाके में सोमवार को एक व्यक्ति को उसके घर से लहूलुहान पाया गया.

विज्ञापन

दत्तपुकुर थाना के हाटखोला इलाके की घटना

बारासात. दत्तपुकुर थाना के हाटखोला इलाके में सोमवार को एक व्यक्ति को उसके घर से लहूलुहान पाया गया. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक का नाम परितोष पांडे (45) था. जानकारी के मुताबिक, वह पिछले 10 सालों से हाटखोला इलाके में ही एक मिठाई की दुकान में काम करता था. लंबे समय से उक्त इलाके में रह रहा था.

सोमवार को मिठाई दुकान का मालिक उसे बुलाने के लिए उसके घर पर पहुंचा, तो देखा कि काफी देर तक आवाज लगाने पर भी वह घर से नहीं निकला. अंत में घर में प्रवेश करते ही उसने देखा कि परितोष लहूलुहान पड़ा है. उसके सिर पर चोट लगी थी. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत बारासात मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया. लेकिन वहां उसकी मौत हो गयी. खबर पाकर मौके पर पहुंची दत्तपुकुर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola