मेरी हत्या की साजिश रच रही हैं ममता : अर्जुन सिंह

र्व सांसद अर्जुन सिंह के उत्तर 24 परगना के जगदल में मेघना मोड़ स्थित घर पर शुक्रवार को बमबाजी और गोलीबारी की गयी थी.
बैरकपुर. पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के उत्तर 24 परगना के जगदल में मेघना मोड़ स्थित घर पर शुक्रवार को बमबाजी और गोलीबारी की गयी थी. इस हमले को लेकर भाजपा नेता ने शनिवार को तृणमूल सुप्रीमो पर हमला बोला. अर्जुन सिंह ने कहा : नबान्न में बैठ कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मेरी हत्या कराने की साजिश रच रही हैं. राज्य में उनका विरोध करने वाले जो लोग हैं, वह सभी को रास्ते से हटाने का षडयंत्र कर रही हैं. आरजी कर कांड के बाद ममता बनर्जी बैकफुट पर चली गयी हैं. अब सीएम के पास एक ही उपाय है कि जो भी उनके खिलाफ आवाज उठायेगा, उसे वह रास्ते से हटा देंगी. ठीक वैसे ही जैसे हिटलर करता था. मुख्यमंत्री सत्ता की शक्ति का इस्तेमाल कर शासन में बने रहना चाहती हैं. लेकिन अब वह ज्यादा दिन तक सत्ता में नहीं रह सकती हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




