ममता बनर्जी ने कहा- धरना स्थल पर पीएम मोदी के कार्यक्रम के परचे बांटने वालों को पुलिस को सौंपें

धरना स्थल पर समर्थकों के साथ ममता बनर्जी. फोटो : पीटीआई
Mamata Banerjee Dharna: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के मुद्दे पर जारी हंगामे के बीच एक नया मामला सामने आ गया है. ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि उनके धरना स्थल पर जो लोग परचे बांट रहे हैं, उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दें. आखिर कौन बांट रहा है परचा? कैसे परचे बांटे जा रहे हैं, जिससे दीदी इतनी नाराज हो गयीं हैं?
Mamata Banerjee Dharna: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जहां धरना दे रहीं हैं, वहां कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 मार्च के कार्यक्रम का परचा बांट रहे हैं. इससे नाराज ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि ऐसे लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दें. ममता बनर्जी ने अपनी मंत्री डॉ शशि पांजा को कहा है कि वह थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवायें.
60 लाख मतदाताओं के नाम काटे जाने के विरोध में धरना दे रहीं ममता बनर्जी
ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान करीब 60 लाख लोगों के नाम काटे जाने के विरोध में धर्मतला के मेट्रो चैनल पर 4 दिन से धरना दे रहीं हैं. ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि धरनास्थल पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसकी ‘एजेंसियां’ परचे बांट रही है.
प्रधानमंत्री के 14 मार्च के कार्यक्रम के परचे बांट रहे थे लोग
वेस्ट बंगाल की चीफ मिनिस्टर और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे ऐसे लोगों को पकड़ें और पुलिस के हवाले कर दें. टीएमसी चीफ स्पष्ट रूप से उन परचों का जिक्र कर रहीं थीं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14 मार्च को कोलकाता में होने वाली रैली का प्रचार किया गया था. कथित तौर पर उन परचों को वहां वितरित किया गया, जहां ममता बनर्जी धरना दे रहीं हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उन्हें (भाजपा और इनकी एजेंसियों को) किसी अन्य राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में इस तरह के पर्चे बांटने का कोई अधिकार नहीं है. उन्हें पकड़ो और पुलिस के हवाले कर दो.
ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल
ममता बनर्जी ने भाजपा को बताया ‘वोट चोर’
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनावी प्रक्रिया में हेरफेर करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता का समर्थन प्राप्त नहीं है. वे ‘वोट चोर’ हैं. वे एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं. मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि परचे बांटने में शामिल लोग पकड़े जाने के बाद भाग गये थे.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026: एसआईआर में गायब हो गयीं 33 लाख महिला वोटर, क्या होगा असर?
SIR के खिलाफ धरना दे रहीं ममता बनर्जी, क्या होगा 60 लाख मतदाताओं का! चुनाव आयोग भी असमंजस में
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रोटोकॉल विवाद पर ममता बनर्जी ने तेज किया हमला, पीएम मोदी पर साधा निशाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










