बारुईपुर दुष्कर्म-हत्याकांड के विरोध में सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी, लगे चोर-चोर के नारे, टीएमसी-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े

Updated:
विज्ञापन
बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी.

बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी.

दक्षिण 24 परगना जिले में 11 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के विरोध में तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी सड़कों पर उतरीं. उन्होंने भाजपा और राज्य पुलिस की कार्यशैली पर जमकर हमला बोला.

विज्ञापन

Mamata Banerjee Protests Baruipur Case: दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 11 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के मामले ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को गरमा दिया है. इस जघन्य घटना के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को कोलकाता की सड़कों पर उतरीं और विशाल विरोध मार्च निकाला. प्रदर्शन के दौरान भाजपा समर्थकों ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ चोर-चोर के नारे लगाये.

तृणमूल-भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर भिड़े

इससे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्तेजित हो गये और सड़क पर ही टीएमसी-बीजेपी का कार्यकर्ता भिड़ गये. टीएमसी की युवा शाखा और भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प को पुलिस ने लाठीचार्ज करके शांत किया. प्रदर्शन के दौरान समर्थकों और मीडिया को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने राज्य के मौजूदा पुलिस प्रशासन और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ जमकर हमला बोला.

अदालत का आदेश था, फिर भी महिलाओं को पीटा : ममता

विरोध मार्च के दौरान आक्रोशित तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रही तृणमूल कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बर्बरता की. हमारी महिलाओं को सड़कों पर बेरहमी से पीटा गया. हमारे पास शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए बकायदा अदालत का आदेश था, फिर भी हमें निशाना बनाया गया. आज सुबह भी भाजपा की ओर से हमें धमकाने की कोशिश की गयी.

पुलिस अब स्वतंत्र नहीं, भाजपा की कैडर बन गयी : बनर्जी

पश्चिम बंगाल में हालिया प्रशासनिक बदलावों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के सत्ता में आने के बाद ममता बनर्जी लगातार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाती रही हैं. बारुईपुर की घटना पर उन्होंने पुलिस प्रशासन को आड़े हाथ लिया. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य की पुलिस अब कानून और व्यवस्था बनाये रखने का काम नहीं कर रही है, वह पूरी तरह से भाजपा ‘कैडर’ की तरह काम कर रही है. निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की बजाय तृणमूल के विरोध प्रदर्शनों को कुचला जा रहा है.

ये भी पढ़ें: बारुईपुर में नाबालिग की हत्या के बाद युवक को पीट-पीटकर मार डाला, कुलपी रोड जाम, पुलिस कैंप पर हमला

बारुईपुर घटना में निष्पक्ष न्याय की मांग

ममता बनर्जी ने बारुईपुर दुष्कर्म और हत्या मामले में पीड़िता और उसके शोकाकुल परिवार के लिए तत्काल और निष्पक्ष न्याय की मांग की. उन्होंने चेतावनी दी कि तृणमूल कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के लिए सड़कों पर लड़ाई जारी रखेगी और पुलिसिया कार्रवाई या राजनीतिक धमकियों से दबने वाली नहीं है.

भाजपा पर ममता की रैली को रोकने की कोशिश का आरोप

कलकत्ता हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद टीएमसी की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं की यह रैली दक्षिण कोलकाता के बालीगंज फाड़ी से शुरू हुई. रैली को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रास्ते में कई बार रोकने की कोशिश की. उन्होंने ममता बनर्जी के खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे लगाये और हाजरा रोड पर रैली के मार्ग के बीच में खड़े होकर रास्ता रोकने का प्रयास किया. रैली के दौरान दोनों पक्षों के उग्र कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गयी. स्थिति पर काबू पाने के लिए सुरक्षा बलों को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा.

ये भी पढ़ें: कोलकाता पुलिस का आदेश रद्द, हाईकोर्ट ने टीएमसी को दी रैली की अनुमति, लगायी 5 शर्तें

भाजपा के आरोपों को टीएमसी ने किया खारिज

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार ‘महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले अपराधियों को संरक्षण देती आयी है’ और अक्सर ऐसी घटनाओं को ‘छोटी घटना’ बताकर टाल देती है. हालांकि, प्रदर्शनकारी तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया.


विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola