रायगंज में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 3.5 करोड़ की हेरोइन के साथ मालदा का युवक हुआ अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन

पकड़े गये आरोपी की पहचान 18 वर्षीय मोहम्मद शब्बीर शेख के रूप में हुई है.

विज्ञापन

प्लास्टिक के टिफिन बॉक्स में सात पैकेटों में छिपाकर रखी गयी थी 700 ग्राम हेरोइन

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और रायगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. बुधवार 11 फरवरी की सुबह एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई संयुक्त छापेमारी में रायगंज थाना क्षेत्र के सिलीगुड़ी मोड़ से एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

टिफिन बॉक्स में छिपाकर रखा था ड्रग्स

पकड़े गये आरोपी की पहचान 18 वर्षीय मोहम्मद शब्बीर शेख के रूप में हुई है. वह मालदा जिले के कालियाचक थानाक्षेत्र में स्थित खास चांदपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ को पहले ही इनपुट मिल गया था कि मालदा से भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की खेप रायगंज के रास्ते ले जायी जा रही है. एसटीएफ और रायगंज पुलिस की स्पेशल ऑपरेटिंग ग्रुप (एसओजी) ने जाल बिछाकर सिलीगुड़ी मोड़ पर संदिग्ध को रोका. तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद एक प्लास्टिक के टिफिन बॉक्स से सात पैकेट बरामद किये गये. जब इन पैकेटों की जांच की गयी, तो उनमें लगभग 700 ग्राम हेरोइन पायी गयी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola