मृत जूनियर डॉक्टर के माता-पिता से मिलीं लॉकेट

Updated:
विज्ञापन
मृत जूनियर डॉक्टर के माता-पिता से मिलीं लॉकेट

आरजी कर की मृत जूनियर महिला डॉक्टर के परिजनों से मिलने पूर्व सांसद व भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी गुरुवार को उसके उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी स्थित घर पहुंचीं.

विज्ञापन

बैरकपुर. आरजी कर की मृत जूनियर महिला डॉक्टर के परिजनों से मिलने पूर्व सांसद व भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी गुरुवार को उसके उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी स्थित घर पहुंचीं. घर से बाहर निकलने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में लॉकेट ने कहा कि उन्होंने मृतका के माता-पिता से अकेले में बात की. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कानूनी लड़ाई जारी रखने का संदेश दिया. वह मृतका को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी और उसके परिजनों के साथ खड़ी रहेंगी. वहीं, मृतका के माता-पिता ने बेटी को न्याय दिलाने में पूर्व सांसद से मदद की गुहार लगी. जवाब में लॉकेट चटर्जी ने कहा : मैं आपके साथ हूं. जब तक आपको न्याय नहीं मिलता, मैं आपके साथ खड़ी रहूंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola