वृद्धा की हत्या के मामले में दोषी को उम्रकैद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Dec 2024 1:37 AM
बारासात कोर्ट के सरकारी वकील श्यामल कांति दत्त ने बताया कि 2016 में हत्या हुई थी. किरण तैमूर पेशे से राजमिस्त्री है.
कोलकाता. विधाननगर आवासन में एक वृद्धा के घर में चोरी कर उसकी हत्या करने के मामले में दोषी को मंगलवार को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी. बारासात कोर्ट ने किरण तैमूर शेख नामक युवक को मंगलवार को आजीवन कारावास की सजा सुनायी. साथ ही 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. बारासात कोर्ट के सरकारी वकील श्यामल कांति दत्त ने बताया कि 2016 में हत्या हुई थी. किरण तैमूर पेशे से राजमिस्त्री है. उसने अकेली रह रही वृद्धा के घर में काम के बहाने से गया था. वह वृद्धा के घर की रंगाई करता था. एक दिन उसने घर में ही 65 वर्षीया वृद्धा की हत्या कर वहां से गहने लेकर फरार हो गया था. वृद्धा का गले में फंदा लगा हुआ शव मिला था. जांच में जुटी पुलिस को एक हवाई चप्पल और एक नोटबुक मिला था. इसमें किरण तैमूर शेख का नाम और नंबर था. उस आधार पर पुलिस ने पता लगाते हुए उसे मुंबई से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद काफी दिनों तक मामला चला और अंत में 16 गवाहों के बयान व सारे सबूत व तथ्यों के आधार पर शनिवार को उसे कोर्ट ने दोषी करार दिया. मंगलवार को उसे सजा सुनायी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










