ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक, मुख्यमंत्री के सिर के ऊपर मंडराया रहस्यमयी ड्रोन

Published by : Ashish Jha Updated At : 05 Apr 2026 9:58 AM

विज्ञापन

ममता बनर्जी

Mamata Banerjee: बंगाल के मालदा में जजों को बंधक बनाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक से पुलिस प्रशासन सवालों के घेरे में है. शनिवार को मालदा दौरे पर गईं ममता बनर्जी के ऊपर ड्रोन देखा गया. तृणमूल कांग्रेस ने इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है का अंदेशा जताया है.

विज्ञापन

Mamata Banerjee: मालदा: बंगाल विधानसभा चुनाव नजदीक है. मालदा में चुनावी हवा गर्म है. पिछले दिनों सात जजों को बंधक बनाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि पुलिस प्रशासन एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं. शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. मालदा में चुनाव प्रचार करने पहुंची ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर के ठीक सामने अचानक एक ड्रोन उड़ गया. यह देखकर ममता रुक गईं. वह हेलीकॉप्टर की सीढ़ियों पर चढ़ गईं और हाथ में माइक्रोफोन पकड़े हुए बोलीं, “यह कौन कर रहा है?”

बेहद गुस्से में आ गईं ममता बनर्जी

बताया जाता है कि मालतीपुर में एक बैठक के बाद ममता बनर्जी गजोल की ओर जा रही थीं. वह हेलीकॉप्टर में सवार होने ही वाली थीं कि अचानक उनके सिर के ऊपर से एक ड्रोन उड़ गया. कुछ दिन पहले मालदा के कालियाच में हुए विरोध प्रदर्शन के कारण सात जजों को करीब 8-9 घंटे हिरासत में रखा गया था. उस घटना के बाद ममता बनर्जी आज, शनिवार को मालदा के दौरे पर गईं. वहीं यह घटना घटी. हेलीकॉप्टर के सामने ड्रोन आते देख ममता बनर्जी बेहद गुस्से में आ गईं. उन्होंने कहा- यह कौन कर रहा है? पुलिस को इस पर नजर रखनी चाहिए. जिन्होंने भी यह किया है, उनकी पहचान होनी चाहिए.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तृणमूल को साजिश का अंदेशा

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ड्रोन कहां से आया था. एक सूत्र का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस ममता बनर्जी की सभा की तस्वीरें लेने के लिए ड्रोन उड़ा रही थी. हालांकि, जिले में तृणमूल के कोई भी नेता इस मुद्दे पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं. इस घटना के बाद तृणमूल प्रवक्ता जयप्रकाश मजूमदार ने कहा-क्या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है? क्या यह बंगाल पर पूरी तरह कब्जा करने के लिए किया जा रहा है? कुछ ऐसा किया जा रहा है जिससे नेता की जान को खतरा हो सकता है. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के विमान के साथ 26 मार्च और 1 अप्रैल को लगातार दो दुर्घटनाएं हुईं थीं.

Also Read: पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन पर प्रतिबंध, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी गिरफ्तारी

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola