IndiGo की फ्लाइट में बम विस्फोट की धमकी से एयरपोर्ट पर हड़कंप, अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो की इसी फ्लाइट को बम से उड़ाने की दी गयी धमकी.

Kolkata Shillong Indigo Flight Bomb Threat: कोलकाता से शिलांग जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 7304 को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. टॉयलेट में हाथ से लिखा नोट मिलने के बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाकर तलाशी ली जा रही है.

विज्ञापन

Kolkata Shillong Indigo Flight Bomb Threat: कोलकाता से शिलांग जा रही इंडिगो की एक उड़ान को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है. इस धमकी के बाद शनिवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे दमदम के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया. एहतियातन विमान को ‘आइसोलेशन बे’ (अलग क्षेत्र) में ले जाया गया. सुरक्षा एजेंसियों ने गहन तलाशी शुरू कर दी.

विज्ञापन

किस फ्लाइट को मिली धमकी?

एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 7304 को बम से उड़ाने की धमकी वाला संदेश यात्रियों के विमान में सवार होने से पहले मिला. इस सूचना के बाद तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिये गये.

विमान के टॉयलेट में मिला हाथ से लिखा नोट

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह चालक दल के एक सदस्य को विमान के शौचालय में हाथ से लिखा एक नोट मिला. नोट में कोलकाता से शिलांग जाने वाली उड़ान में बम विस्फोट की धमकी दी गयी थी.

विमान की गहन तलाशी ली जा रही है, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. विमान को ‘आइसोलेशन बे’ में डॉक कर दिया गया है. स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसीजर (एसओपी) के तहत सभी एहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं.

प्रवक्ता, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कोलकाता

‘आइसोलेशन बे’ में खड़ा किया गया विमान

फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद विमान को हवाई अड्डे के ‘आइसोलेशन बे’ में भेज दिया गया. ‘आइसोलेशन बे’ वह इलाका है, जहां किसी विमान को अन्य उड़ानों से अलग रखकर उसकी जांच की जाती है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

विमान को बम से उड़ाने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और एयरपोर्ट प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं. विमान की जांच की जा रही है. फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है.

इसे भी पढ़ें

फिर विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, कोलकाता एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

कोलकाता एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी में नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान

एयरपोर्ट को मानव बम से उड़ाने की धमकी

फ्लाइट में सवार महिला ने दी बम से उड़ाने की धमकी, एयर एशिया की विमान लौटी कोलकाता हवाई अड्डा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola