Kolkata RG Kar Hospital Case: महिला डॉक्टर की दुष्कर्म-हत्या मामले की सुनवाई पूरी, 18 जनवरी को कोर्ट सुनायेगा फैसला

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 09 Jan 2025 11:02 PM

विज्ञापन

RG Kar Hospital Case

Kolkata RG Kar Hospital Case: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (rg kar medical college case) में जूनियर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में गुरुवार को सियालदह कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गयी. इस मामले में कोर्ट 18 जनवरी को अपना फैसला सुनाएगा.

विज्ञापन

Kolkata RG Kar Hospital Case: कोलकाता के आरजी कर मामले में कोर्ट 18 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे अपना फैसला सुनाएगा. इस मामले में कुल 60 दिनों तक सुनवाई हुई. जो पिछले साल 11 नवंबर को शुरू हुई थी. इस दौरान 52 गवाहों के बयान दर्ज किये गये. मामले की जांच कर रही सीबीआइ पहले ही आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है. मामले में गिरफ्तार कोलकाता पुलिस का पूर्व सिविक वॉलेंटियर संजय राय एकमात्र और मुख्य आरोपी है.

सीबीआइ ने संजय राय के लिए अधिकतम सजा की अपील की

गुरुवार को कोर्ट में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने घटना के मुख्य और एकमात्र आरोपी संजय राय के लिए अधिकतम सजा की मांग की है. सीबीआइ के दावे का विरोध करते हुए आरोपी के वकील ने कोर्ट से कहा कि वह घटना में शामिल नहीं था. वकील ने कहा कि आरोपी को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है. आरोपी के वकील ने कोर्ट में यह भी दावा किया था कि पीड़िता के शरीर पर संघर्ष के कोई निशान नहीं थे. उसके कपड़े भी सही सलामत थे. सीबीआइ जो कह रही है वह सही नहीं है. आरोपी के वकील ने दावा किया कि सीबीआइ ने जो सबूत पेश किए हैं, वे अपर्याप्त हैं.

पीड़िता के परिजन ने दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की

पीड़िता के माता-पिता ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की. पीड़ित परिवार के वकील ने कोर्ट को बताया कि उनका मानना है कि यह घटना एक व्यक्ति के लिए संभव नहीं था. पीड़िता के माता-पिता ने विस्तृत जांच की मांग की है.

यह भी पढ़ें: समलैंगिक विवाह पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुनर्विचार याचिका खारिज

संदीप घोष और अभिजीत मंडल की भी हो चुकी है गिरफ्तारी

इस मामले की जांच के दौरान सीबीआइ ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष सहित कई लोगों से लंबी पूछताछ की थी. जांच एजेंसी ने संदीप घोष के अलावा टाला थाने के पूर्व ओसी अभिजीत मंडल को गिरफ्तार किया था. दोनों के खिलाफ मामले में सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने और इसे दबाने की कोशिश करने का आरोप है. हालांकि, बाद में दोनों को अदालत से जमानत मिल चुकी है. मंडल संशोधनागार से रिहा हो चुके हैं, जबकि संदीप घोष आरजी कर अस्पताल में भ्रष्टाचार के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में हैं. मामले को लेकर कोर्ट में सीबीआइ द्वारा सप्लीमेंटरी चार्जशीट दाखिल किया जाना बाकी है.

एक नजर में घटनाक्रम

  • पिछले वर्ष नौ अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के इमरजेंसी बिल्डिंग के सेमिनार हॉल से जूनियर महिला चिकित्सक का शव मिला था. शुरुआत में कोलकाता पुलिस द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआइटी) ने मामले की जांच शुरू की.
  • घटना के एक दिन बाद ही यानी 10 अगस्त को पूर्व सिविक वॉलेंटियर संजय राय को दुष्कर्म और हत्या के आरोप में कोलकाता पुलिस की चौथी बटालियन के बैरक से गिरफ्तार किया गया. बाद में कलकत्ता हाइकोर्ट के आदेश पर सीबीआइ ने मामले की जांच शुरू की.
  • घटना के 58 दिनों बाद सात अक्तूबर को सीबीआइ ने मामले में पहली चार्जशीट दाखिल की और संजय राय मुख्य व एकमात्र आरोपी बताया.
  • गत वर्ष आठ नवंबर को आरोपी संजय राय के खिलाफ सियालदह कोर्ट में आरोप तय किये गये.
  • 11 नवंबर को सियालदह कोर्ट में मामले का ट्रायल या सुनवाई की प्रक्रिया शुरू हुई.
  • इस वर्ष नौ जनवरी को मामले की सुनवाई पूरी हुई और सियालदह कोर्ट ने फैसला सुनाने की तारीख 18 जनवरी मुकर्रर की.
विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola