Kolkata News : दो बसों की आगे निकलने की होड़ में गई छात्र की जान, मचा हंगामा

Updated:
विज्ञापन

Kolkata News : स्थानीय सूत्रों के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के बाद दोनों भाइयों के साथ उनकी मां स्कूटी से केस्टोपुर से लौट रही थीं तभी यह घटना घटी.

विज्ञापन

Kolkata News : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सड़क हादसे में एक स्कूली छात्र की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार साल्ट लेक में दो बसों की आगे निकलने की होड़ में यह घटना घटी. बच्चा अपनी मां के साथ स्कूटर पर स्कूल से लौट रहा था. साल्ट लेक के गेट नंबर 2 के सामने साल्ट लेक-हावड़ा मार्ग पर एक बस की चपेट में आने से वह स्कूटर से गिर गया. बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां डाॅक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

घर लौटने के दौरान घटी घटना

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के बाद दोनों भाइयों के साथ उनकी मां स्कूटी से केस्टोपुर से लौट रही थीं. तभी दो बसों की आगे निकलने की होड़ में उन्होंने स्कूटी को टक्कर मार दी. तीनों अचानक स्कूटी से गिर गये. इनमें एक छात्र की मौके पर मौत हो गयी. मृतक की मां और भाई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. मालूम हो कि मृत बच्चे का नाम आयुष पाइक है. वह केस्टोपुर के एक निजी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था.

Also Read : Bengal Ed Raid : बंगाल में एक बार फिर ईडी आई एक्शन में, 12 जगहों पर हुई छापेमारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola