ePaper

Kolkata News : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी रोमा रे का निधन

Updated at : 16 Oct 2024 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
Kolkata News : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी रोमा रे का निधन

Kolkata News : रोमा डे ने अपने परिवार की परंपरा को बनाए रखते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की याद और उनके कार्यों को जीवित रखने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और संगठनों से जुड़ी रही.

विज्ञापन

Kolkata News : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी रोमा रे का बुधवार को दक्षिण कोलकाता स्थित उनके आवास पर वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया. उनके परिवार ने यह जानकारी दी.वह 95 वर्ष की थीं.उनके बेटे आशीष रे ने एक बयान में बताया कि उनके परिवार में एक पुत्र, दो पुत्री और पांच नाती-पोते हैं. रे प्रख्यात बैरिस्टर और स्वतंत्रता सेनानी शरत चंद्र बोस की बेटी थीं.

नेताजी के बेहद करीब थी रोमा रे

रोमा रे ने 1930 के दशक में अपने चाचा के उत्थान को देखा था, जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस 1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे.वह नेताजी की पत्नी एमिली शेंकल के भी बहुत करीब थीं, क्योंकि वह 1950 के दशक में वियना में रहती थीं, जहां शेंकल भी रहती थीं. रे को 1996 में जर्मनी में शेंकल के अंतिम संस्कार में लोगों को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया था.उनकी शादी प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सचिस रे से हुई थी.

Also Read : CV Anand Bose : राज्यपाल ने कहा, बंगाल सरकार अपने कर्तव्य निभाने में रही विफल

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola