Kolkata News : टैब के रुपये गायब करने के मामले में सीआईडी को बाबर की तलाश

Kolkata News : सीआईडी ने टैब मामले में अबतक राज्यभर से 21 लोगों को गिरफ्तार किया है. टैब के रुपये गायब होने की 140 शिकायतें दर्ज करायी गयी हैं.
Kolkata News : पश्चिम बंगाल में टैब के रुपये को छात्रों के बैंक अकाउंट से अपने अकाउंट में भेजने के मामले की जांच में सीआईडी को उत्तर दिनाजपुर जिले के अंतर्गत चोपड़ा के निवासी बाबर की तलाश है. सीआईडी को जांच में पता चला है कि बाबर ने इससे पहले केरल में इसी तरह से सरकारी रुपये को गायब किया था. इस कारण केरल पुलिस ने उसे पहले गिरफ्तार किया था. इस जानकारी के बाद अब बंगाल पुलिस की सीआईडी टीम टैब मामले में बाबर की तलाश कर रही है.
सीआईडी के पास अबतक 140 शिकायतें दर्ज
सीआईडी के मुताबिक बाबर ने ठीक इसी तरह वर्ष 2018 में केरल में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के रुपये भी गायब किये थे. 2018 में, केरल पुलिस ने उस समय की जांच के बाद चोपड़ा से बाबर को गिरफ्तार किया था. बाद में उसे जमानत मिल गयी. सीआईडी ने टैब मामले में अबतक राज्यभर से 21 लोगों को गिरफ्तार किया है. टैब के रुपये गायब होने की 140 शिकायतें दर्ज करायी गयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




