केएमसी का अंतरिम बजट 13 को
Published by : GANESH MAHTO Updated At : 28 Jan 2026 1:32 AM
कोलकाता नगर निगम के बजट सत्र के लिए नयी तारीखों की घोषणा कर दी गयी है.
16-17 को बजट पर चर्चा, चर्चा सत्र में सत्ता और विपक्ष के पार्षद बोलेंगे
कोलकाता. पश्चिम बंगाल में यह वर्ष चुनावी वर्ष है. विधानसभा चुनाव के बाद वर्ष के अंत में कोलकाता नगर निगम (केएमसी) का भी चुनाव होना है. ऐसे में दोनों चुनाव से पहले निगम का बजट पेश किया जायेगा. कोलकाता नगर निगम के बजट सत्र के लिए नयी तारीखों की घोषणा कर दी गयी है. इससे पहले तीन दिवसीय बजट सत्र छह फरवरी से शुरू होना था, जिस दिन दोपहर 2.30 बजे मेयर फिरहाद हकीम बजट पेश करने वाले थे. अब नयी योजना के अनुसार, मेयर 13 फरवरी को निगम का अंतरिम बजट पेश करेंगे. 16 और 17 फरवरी को निगम बजट पर चर्चा होगी.
चर्चा सत्र सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें सत्ता और विपक्ष के पार्षदों को बजट पर अपनी राय रखने का मौका मिलेगा. सत्र के अंतिम दिन मेयर निगम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे. निगम सूत्रों के अनुसार, कुछ अपरिहार्य कारणों के चलते निगम के बजट सत्र की तारीखों में बदलाव किया गया है.
वहीं, राज्य के विधानसभा बजट सत्र की तारीखों में भी बदलाव हुआ है. अब दो फरवरी के बजाय पांच फरवरी को राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जायेगा. सूत्रों के अनुसार, राज्य बजट की नयी तारीखों के कारण ही निगम ने अपनी बजट योजना बदलने का निर्णय लिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










