पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉन बारला ने भाजपा की हार पर प्रदेश नेतृत्व की आलोचना की

Updated:
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और अलीपुरदुआर से पूर्व भाजपा सांसद जाॅन बारला ने उपचुनाव में पार्टी की हार के लिए राज्य नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया है.

विज्ञापन

कोलकाता. पूर्व केंद्रीय मंत्री और अलीपुरदुआर से पूर्व भाजपा सांसद जाॅन बारला ने उपचुनाव में पार्टी की हार के लिए राज्य नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया है. जॉन बारला ने कहा कि हम मदारीहाट हार गये, क्योंकि फैसले कोलकाता में बैठे नेताओं द्वारा लिये जाते हैं. कोई भी जमीनी हकीकत पर नजर नहीं रखता. गौरतलब है कि जॉन बारला ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अलीपुरदुआर सीट से भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया. इसके बाद से वे प्रदेश नेतृत्व व विशेषकर अलीपुरदुआर से निर्वाचित सांसद मनोज तिग्गा पर लगातार हमलावर हैं. वहीं, अलीपुरदुआर से भाजपा सांसद मनोज तिग्गा ने तृणमूल कांग्रेस पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने यहां भय का माहौल तैयार कर दिया था, जिसकी वजह से लोग मतदान करने नहीं पहुंचे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola