आइएसएफ नेता पर माध्यमिक परीक्षार्थी से मारपीट का आरोप

Updated:
विज्ञापन

उत्तर 24 परगना जिले के बादुरिया थाना अंतर्गत उत्तर शेरपुर इलाके में एक आइएसएफ नेता पर माध्यमिक परीक्षा दे रहे एक दिव्यांग छात्र से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है.

विज्ञापन

बशीरहाट. उत्तर 24 परगना जिले के बादुरिया थाना अंतर्गत उत्तर शेरपुर इलाके में एक आइएसएफ नेता पर माध्यमिक परीक्षा दे रहे एक दिव्यांग छात्र से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है. घटना रविवार रात की बतायी जा रही है. पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोप लगने के बाद से आरोपी आइएसएफ नेता हसनुर सरकार फरार बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र यदुरहाटी आदर्श विद्यापीठ का विद्यार्थी है और उसके पिता तृणमूल कांग्रेस के पंचायत सदस्य हैं. आरोप है कि रविवार रात छात्र घर के पास से गुजर रहा था, तभी आरोपी नेता ने उसके पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की. छात्र द्वारा विरोध करने पर कथित तौर पर आरोपी उसे जबरन घर के अंदर ले गया और उसके साथ मारपीट की. इस हमले में छात्र को गंभीर चोटें आयीं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. करीब छह घंटे तक इलाज चलने के बाद सोमवार सुबह उसे अस्पताल से छुट्टी दिलाकर परीक्षा केंद्र ले जाया गया. , जहां घायल अवस्था में उसने अपनी माध्यमिक परीक्षा दी. छात्र के पिता ने बादुरिया थाने में आरोपी आइएसएफ नेता के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola