राजनीतिक पोस्ट करने के आरोप में पाटुली थाने के ओसी के खिलाफ जांच शुरू
Updated at : 13 Sep 2024 1:27 AM (IST)
विज्ञापन

सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने पाटुली थाने के ओसी तीर्थंकर दे के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गयी है.
विज्ञापन
आरजी कर की घटना के बाद हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर एक निर्दिष्ट पार्टी एवं उनके नेताओं को लेकर सोशल मीडिया में कर रहे थे पोस्ट
ओसी बोले- मेरा सोशल मीडिया प्रोफाइल हैक हो गया था
संवाददाता, कोलकाता
आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म एवं हत्या की घटना के बाद चारों तरफ चल रहे आंदोलन को लेकर एक निर्दिष्ट पार्टी एवं उनके नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने पाटुली थाने के ओसी तीर्थंकर दे के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गयी है. बताया जा रहा है कि उक्त ओसी लगातार एक निर्दिष्ट पार्टी पर इस आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया में राजनीतिक टिप्पणी कर रहे थे. लगातार एक के बाद एक टिप्पणी का पोस्ट उनके प्रोफाइल में उनके द्वारा किया जा रहा था. इधर, एक थाने के इंस्पेक्टर द्वारा पुलिस की वर्दी में ओसी के चेयर पर बैठ कर इस तरह का राजनीतिक पोस्ट किये जाने को लेकर जब चारों तरफ से इसकी आलोचना होने पर उक्त ओसी ने कहा कि उनका प्रोफाइल हैक हो गया था. हालांकि इसे लेकर कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (मुख्यालय) मिराज खालिद ने कहा कि इस तरह की जानकारी उन्हें भी मिली है. जिसके बाद विभागीय डिप्टी कमिश्नर को उक्त अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने का निर्देश देने को कहा गया है. इस जांच की रिपोर्ट आने पर इसमें अगर उनपर लगा आरोप सही पाया गया तो उन पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




