IRCTC Puja Special Trains: बिहार और बंगाल के यात्रियों को रेलवे का बड़ा तोहफा, चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दुर्गापूजा, दिवाली और छठ के त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेनें हावड़ा, सियालदह से पटना, रक्सौल, सीतामढ़ी, गोरखपुर और मधुबनी रूट पर चलेंगी.

विज्ञापन

कोलकाता. दुर्गापूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने विभिन्न दिशाओं में पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. पूर्व रेलवे ने इस संबंध में विज्ञप्ति जारी की है.

विज्ञापन

आंकड़े में सूचना

  • हावड़ा–रक्सौल: 4 ट्रेनें, दोनों दिशाओं में 7-7 ट्रिप.
  • सियालदह–पटना: दोनों दिशाओं में 7-7 ट्रिप.
  • सियालदह–सीतामढ़ी: दोनों दिशाओं में 7-7 ट्रिप.
  • सियालदह–गोरखपुर: 14 ट्रिप.
  • कोलकाता–मधुबनी: दो अलग-अलग जोड़ी, दोनों दिशाओं में 7-7 ट्रिप.

हावड़ा-रक्सौल और सियालदह-पटना स्पेशल ट्रेनें

03041 हावड़ा-रक्सौल पूजा स्पेशल ट्रेन 15 अक्टूबर से 26 नवंबर के बीच सात ट्रिप चलेगी. यह ट्रेन हर गुरुवार रात 11 बजे हावड़ा से रवाना होकर अगले दिन शाम 4:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी. 03042 रक्सौल-हावड़ा पूजा स्पेशल ट्रेन 16 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच सात ट्रिप चलेगी. यह हर शुक्रवार शाम 5:45 बजे रक्सौल से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

03043 हावड़ा-रक्सौल पूजा स्पेशल ट्रेन 17 अक्टूबर से 28 नवंबर के बीच सात ट्रिप चलेगी. यह हर शनिवार रात 11 बजे हावड़ा से रवाना होकर अगले दिन शाम 4:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वहीं, 03044 रक्सौल-हावड़ा पूजा स्पेशल ट्रेन 18 अक्टूबर से 29 नवंबर के बीच सात ट्रिप चलेगी. यह हर रविवार शाम 5:45 बजे रक्सौल से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

03135 सियालदह-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन 13 अक्टूबर से 24 नवंबर के बीच हर मंगलवार सात ट्रिप चलेगी. यह रात 12:20 बजे सियालदह से रवाना होकर दूसरे दिन दोपहर तीन बजे पटना पहुंचेगी. 03136 पटना-सियालदह पूजा स्पेशल ट्रेन भी 13 अक्टूबर से 24 नवंबर के बीच हर मंगलवार सात ट्रिप चलेगी. यह शाम 4:30 बजे पटना से रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:30 बजे सियालदह पहुंचेगी.

सीतामढ़ी, गोरखपुर और मधुबनी रूट का शेड्यूल

03133 सियालदह-सीतामढ़ी पूजा स्पेशल ट्रेन 16 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच हर शुक्रवार सात ट्रिप चलेगी. यह रात 11:40 बजे सियालदह से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी. वहीं, 03134 सीतामढ़ी-सियालदह पूजा स्पेशल ट्रेन 17 अक्टूबर से 28 नवंबर के बीच हर शनिवार सात ट्रिप चलेगी. यह शाम पांच बजे सीतामढ़ी से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:25 बजे सियालदह पहुंचेगी.

03131 सियालदह-गोरखपुर पूजा स्पेशल ट्रेन 13 अक्टूबर से 26 नवंबर के बीच हर मंगलवार और गुरुवार चलेगी. इसके 14 ट्रिप होंगे. ट्रेन रात 11:40 बजे सियालदह से रवाना होकर अगले दिन शाम 6:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

03185 कोलकाता-मधुबनी पूजा स्पेशल ट्रेन 13 अक्टूबर से 24 नवंबर के बीच हर मंगलवार सात ट्रिप चलेगी. यह रात 11:50 बजे कोलकाता से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3:30 बजे मधुबनी पहुंचेगी. वहीं, 03186 मधुबनी-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन 14 अक्टूबर से 25 नवंबर के बीच हर बुधवार सात ट्रिप चलेगी. यह शाम 4:55 बजे मधुबनी से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी.

03187 कोलकाता-मधुबनी पूजा स्पेशल ट्रेन 16 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच हर शुक्रवार सात ट्रिप चलेगी. यह रात 11:50 बजे कोलकाता से रवाना होकर अगले दिन शाम 3:30 बजे मधुबनी पहुंचेगी. वहीं, 03188 मधुबनी-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन 17 अक्टूबर से 28 नवंबर के बीच हर शनिवार सात ट्रिप चलेगी. यह शाम 4:55 बजे मधुबनी से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेन संख्याट्रेन का नामरूटचलने की अवधिदिनट्रिपप्रस्थानआगमन
03041हावड़ा–रक्सौल पूजा स्पेशलहावड़ा → रक्सौल15 अक्तूबर–26 नवंबरहर गुरुवार7रात 11:00 बजे, हावड़ाअगले दिन शाम 4:15 बजे, रक्सौल
03042रक्सौल–हावड़ा पूजा स्पेशलरक्सौल → हावड़ा16 अक्तूबर–27 नवंबरहर शुक्रवार7शाम 5:45 बजे, रक्सौलअगले दिन दोपहर 12:15 बजे, हावड़ा
03043हावड़ा–रक्सौल पूजा स्पेशलहावड़ा → रक्सौल17 अक्तूबर–28 नवंबरहर शनिवार7रात 11:00 बजे, हावड़ाअगले दिन शाम 4:15 बजे, रक्सौल
03044रक्सौल–हावड़ा पूजा स्पेशलरक्सौल → हावड़ा18 अक्तूबर–29 नवंबरहर रविवार7शाम 5:45 बजे, रक्सौलअगले दिन दोपहर 12:15 बजे, हावड़ा
03135सियालदह–पटना पूजा स्पेशलसियालदह → पटना13 अक्तूबर–24 नवंबरहर मंगलवार7रात 12:20 बजे, सियालदहदूसरे दिन अपराह्न 3:00 बजे, पटना
03136पटना–सियालदह पूजा स्पेशलपटना → सियालदह13 अक्तूबर–24 नवंबरहर मंगलवार7शाम 4:30 बजे, पटनाअगले दिन सुबह 7:30 बजे, सियालदह
03133सियालदह–सीतामढ़ी पूजा स्पेशलसियालदह → सीतामढ़ी16 अक्तूबर–27 नवंबरहर शुक्रवार7रात 11:40 बजे, सियालदहअगले दिन अपराह्न 3:30 बजे, सीतामढ़ी
03134सीतामढ़ी–सियालदह पूजा स्पेशलसीतामढ़ी → सियालदह17 अक्तूबर–28 नवंबरहर शनिवार7शाम 5:00 बजे, सीतामढ़ीअगले दिन दोपहर 12:25 बजे, सियालदह
03131सियालदह–गोरखपुर पूजा स्पेशलसियालदह → गोरखपुर13 अक्तूबर–26 नवंबरहर मंगलवार और गुरुवार14रात 11:40 बजे, सियालदहअगले दिन शाम 6:15 बजे, गोरखपुर
03185कोलकाता–मधुबनी पूजा स्पेशलकोलकाता → मधुबनी13 अक्तूबर–24 नवंबरहर मंगलवार7रात 11:50 बजे, कोलकाताअगले दिन अपराह्न 3:30 बजे, मधुबनी
03186मधुबनी–कोलकाता पूजा स्पेशलमधुबनी → कोलकाता14 अक्तूबर–25 नवंबरहर बुधवार7शाम 4:55 बजे, मधुबनीअगले दिन दोपहर 12:45 बजे, कोलकाता
03187कोलकाता–मधुबनी पूजा स्पेशलकोलकाता → मधुबनी16 अक्तूबर–27 नवंबरहर शुक्रवार7रात 11:50 बजे, कोलकाताअगले दिन शाम 3:30 बजे, मधुबनी
03188मधुबनी–कोलकाता पूजा स्पेशलमधुबनी → कोलकाता17 अक्तूबर–28 नवंबरहर शनिवार7शाम 4:55 बजे, मधुबनीअगले दिन दोपहर 12:45 बजे, कोलकाता

Also Read: शुभेंदु अधिकारी ने ठुकराई विश्व हिंदू परिषद की मांग, बोले- दुर्गा पूजा में मांसाहार पर रोक नहीं

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन