अगर जरूरत पड़ी तो 33 दिनों तक रहेंगे सड़क पर, स्वास्थ्य भवन के सामने डॉक्टरों ने दी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

राज्य सचिवालय नबान्न से लौटने के बाद आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य भवन के सामने फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की

विज्ञापन

कोलकाता. राज्य सचिवालय नबान्न से लौटने के बाद आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य भवन के सामने फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जहां जूनियर डॉक्टरों की ओर से चेतावनी भरे लहजे में कहा, वे अगले 33 दिनों तक सड़कों पर रहने के लिए तैयार हैं. जूनियर डॉक्टरों ने मीडिया को बताया, ””हम नबान्न के दरवाजे पर पहुंचे थे. हम अपनी बहन के साथ हुई दुखद घटना के लिए आंदोलन कर रहे हैं. हम यह सुनिश्चित करना चाह रहे हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों. हम यह चाहते हैं कि जो इस घटना में शामिल हैं और जो लोग इस घटना पर पर्दा डालना चाहते थे, उन्हें सजा मिले.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola