ePaper

जंगलमहल में श्रद्धा और गर्व के साथ मनाया गया हूल दिवस

Updated at : 01 Jul 2025 2:24 AM (IST)
विज्ञापन
जंगलमहल में श्रद्धा और गर्व के साथ मनाया गया हूल दिवस

पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिले के जंगलमहल इलाके में सोमवार को हूल दिवस पर जनजातीय वीरों के अदम्य साहस और असाधारण वीरता को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.

विज्ञापन

सिदो-कान्हो की मूर्ति का अनावरण, वीर शहीदों को नमन

प्रतिनिधि, खड़गपुर.

पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिले के जंगलमहल इलाके में सोमवार को हूल दिवस पर जनजातीय वीरों के अदम्य साहस और असाधारण वीरता को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.

इस अवसर पर झाड़ग्राम शहर के वार्ड नंबर 18 स्थित विद्यासागरपल्ली इलाके में राज्य की मंत्री बीरबाहा हांसदा ने ऐतिहासिक संथाल क्रांति की याद में सिदो-कान्हू की मूर्ति का अनावरण किया. मंत्री बीरबाहा हांसदा ने कहा कि हूल दिवस हमें अपने आदिवासी समाज के अदम्य साहस और पराक्रम की याद दिलाता है. उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो समेत अनगिनत वीर जनजातीय शहीदों को नमन किया, जिन्होंने औपनिवेशिक उत्पीड़न के खिलाफ अपने प्राणों की आहुति दी. उन्होंने कहा कि इनकी शौर्यगाथा देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिये प्रेरित करती रहेगी.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा हूल दिवस का उत्सव

हूल दिवस के मौके पर दोनों जिलों के विभिन्न इलाकों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया. इन कार्यक्रमों के जरिये ऐतिहासिक संथाल क्रांति की गाथा और जनजातीय समाज के संघर्ष को स्मरण करते हुए नयी पीढ़ी को जागरूक किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola