एचएस टीचर्स काउंसलिंग प्रक्रिया माह के अंत तक टली

Updated:
विज्ञापन

एसएससी ने हायर सेकेंडरी (एचएस) लेवल टीचर्स काउंसलिंग प्रक्रिया जनवरी के आखिर तक टाल दी है. यह प्रक्रिया पहले जनवरी के बीच शुरू होने वाली थी.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

एसएससी ने हायर सेकेंडरी (एचएस) लेवल टीचर्स काउंसलिंग प्रक्रिया जनवरी के आखिर तक टाल दी है. यह प्रक्रिया पहले जनवरी के बीच शुरू होने वाली थी. एसएससी के एक अधिकारी ने बताया कि कलकत्ता हाइकोर्ट के निर्देश के बाद आठ जनवरी को आयोजित स्पेशल इंटरव्यू राउंड के कारण देरी हुई.

दिसंबर में हाइकोर्ट ने आयोग को उन उम्मीदवारों के लिए अलग इंटरव्यू करने का निर्देश दिया था, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन के दौरान अपनी जाति श्रेणी नहीं बतायी थी और इसलिए पहले इंटरव्यू के लिए नहीं बुलाये गये थे. आदेश के पालन में एसएससी ने ऐसे 48 उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया. अब हायर सेकेंडरी लेवल (क्लास 11 और 12) में रिकमेंडेड उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया को अंतिम रूप देने से पहले इस स्पेशल राउंड में सफल उम्मीदवारों के नाम शामिल किये जायेंगे. एसएससी चेयरपर्सन सिद्धार्थ मजूमदार ने कहा कि हमारे पास इस साल 31 अगस्त तक पूरी भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पर्याप्त समय है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola